2 Chronicles 22:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ahajyah raja hua, tab vah bayalees varsha ka tha, aur yarooshalem men bak hee varsha rajy kiya, aur usakee mata ka tam atalyah tha, jo omraee kee potee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहज्याह ने जब शासन करना आरम्भ किया तब वह बाईस वर्ष का था। अहज्याह ने यरूशलेम में एक वर्ष शासन किया। उसकी माँ का नाम अतल्याह था। अतल्याह के पिता का नाम ओम्री था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बाईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में केवल एक वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम अतल्‍याह था। वह इस्राएल प्रदेश के राजा ओम्री की पोती थी।
Hindi Bible HHBD
जब अहज्याह राजा हुआ, तब वह बयालीस वर्ष का था, और यरूशलेम में बक ही वर्ष राज्य किया, और उसकी माता का ताम अतल्याह था, जो ओम्री की पोती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अहज्याह राजा हुआ, तब वह बाईस वर्ष का था, और यरूशलेम में एक ही वर्ष राज्य किया। उसकी माता का नाम अतल्याह था, जो ओम्री की पोती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब अहज़्याह ने शासन शुरू किया, उसकी उम्र बाईस साल थी. उसने येरूशलेम में एक साल राज्य किया. उसकी माता का नाम अथालियाह था. वह इस्राएल के राजा ओमरी की पोती थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अहज्याह राजा हुआ, तब वह बाईस वर्ष का था, और यरूशलेम में एक ही वर्ष राज्य किया। उसकी माता का नाम अतल्याह था, जो ओम्री की पोती थी।