2 Chronicles 22:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so raja yahoram isaaliye lautt gaya ki yijrael men un ghaavon ka itaj karaae jo usako aramiyon ke hath se us samay lage the jab vah hajaael ke sath lad raha tha. aur ahab ka putra yahoram jo yijrael men rogee tha, is karan se yahooda ke raja yahoram ka putra ahajyah usako dekhne gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योराम लौटकर यिज्रेल नगर को स्वस्थ होने के लिये गया। वह तब घायल हुआ था जब वह अराम के राजा हजाएल के विरुद्ध रामोत में युद्ध कर रहा था। तब अहज्याह योराम से मिलने यिज्रेल नगर को गया। अहज्याह के पिता का नाम यहोराम था। वह यहूदा का राजा था। योराम के पिता का नाम अहाब था। योराम यिज्रेल नगर में था क्योंकि वह घायल था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा यहोराम घावों की मरहमपट्टी करवाने के लिए यिज्रएल नगर को लौटा। ये घाव उसको सीरिया के राजा हजाएल से, युद्ध करते समय रामोत-गिलआद में लगे थे। वह गम्‍भीर रूप से घायल था। अत: यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह बेन-योराम उसको देखने के लिए यिज्रएल नगर गया।
Hindi Bible HHBD
सो राजा यहोराम इसलिये लौट गया कि यिज्रेल में उन घावों का इताज कराए जो उसको अरामियों के हाथ से उस समय लगे थे जब वह हजाएल के साथ लड़ रहा था। और अहाब का पुत्रा यहोराम जो यिज्रेल में रोगी था, इस कारण से यहूदा के राजा यहोराम का पुत्रा अहज्याह उसको देखने गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: राजा यहोराम इसलिये लौट गया कि यिज्रेल में उन घावों का इलाज कराए जो उसको अरामियों के हाथ से उस समय लगे थे जब वह हजाएल के साथ लड़ रहा था। क्योंकि अहाब का पुत्र यहोराम जो यिज्रेल में रोगी था, इस कारण से यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह उसको देखने गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रामाह में अराम के राजा हाज़ाएल से युद्ध करते हुए राजा योराम को जो घाव लगे थे, उनसे स्वस्थ होने के लिए वह येज़्रील को लौट गया. यहूदिया के राजा यहोराम का पुत्र अहज़्याह अहाब के पुत्र योराम की स्थिति को देखने येज़्रील गया क्योंकि योराम बीमार था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः राजा यहोराम इसलिए लौट गया कि यिज्रेल में उन घावों का इलाज कराए जो उसको अरामियों के हाथ से उस समय लगे थे जब वह हजाएल के साथ लड़ रहा था। क्योंकि अहाब का पुत्र यहोराम जो यिज्रेल में रोगी था, इस कारण से यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अजर्याह उसको देखने गया।