2 Chronicles 23:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us saree maaedlee ne parameshvar ke bhvan men raja ke sath vacha bandhae, aur yahoyada ne un se kaha, suno, yah rajakumar rajy karega jaaise ki yahova ne daud ke vansh ke vishay kaha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी लोगों ने एक साथ मिलकर राजा के साथ परमेश्वर के मन्दिर में एक सन्धि की। यहोयादा ने इन लोगों से कहा, “राजा का पुत्र शासन करेगा। यही वह वचन है जो यहोवा ने दाऊद के वंशजों को दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उप-पुरोहितों और मुखियों के समूह ने परमेश्‍वर के भवन में राजपुत्र योआश से सन्‍धि की। तत्‍पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने उनसे कहा, ‘देखो, यह है राजपुत्र! इसको राज्‍य करना चाहिए, जैसा कि प्रभु ने दाऊद के राजवंशियों के सम्‍बन्‍ध में वचन दिया है।
Hindi Bible HHBD
और उस सारी मएडली ने परमेश्वर के भवन में राजा के साथ वाचा बान्धी, और यहोयादा ने उन से कहा, सुनो, यह राजकुमार राज्य करेगा जैसे कि यहोवा ने दाऊद के वंश के विषय कहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस सारी मण्डली ने परमेश्‍वर के भवन में राजा के साथ वाचा बाँधी, और यहोयादा ने उनसे कहा, “सुनो, यह राजकुमार राज्य करेगा जैसे कि यहोवा ने दाऊद के वंश के विषय कहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब परमेश्वर के भवन में इन सभी ने राजा के साथ वाचा बांधी. पुरोहित यहोयादा ने इन सबको संबोधित करते हुए कहा, “यह देख लीजिए कि शासन राजकुमार ही करेगा, क्योंकि यह दावीद के वंशजों के बारे में की गई याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस सारी मण्डली ने परमेश्वर के भवन में राजा के साथ वाचा बाँधी, और यहोयादा ने उनसे कहा, “सुनो, यह राजकुमार राज्य करेगा जैसे कि यहोवा ने दाऊद के वंश के विषय कहा है।