2 Chronicles 24:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja aur yahoyada ne vah rupaae yahova ke bhvan men kam karanevalon ko de dia, aur unhon ne rajon aur baddhiyon ko yahova ke bhvan ke sudhaarane ke liye, aur loharon aur tttteron ko yahova ke bhvan kee marammat karane ke liye majadooree par rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब राजा योआश और यहोयादा ने वह धन उन लोगों को दिया जो यहोवा के मन्दिर को बनाने का कार्य कर रहे थे और यहोवा के मन्दिर को बनाने में कार्य करने वालों ने यहोवा के मन्दिर को दुबारा बनाने के लिये कुशल बढ़ई और लकड़ी पर खुदाई का काम करने वालों को मजदूरी पर रखा। उन्होंने यहोवा के मन्दिर को दुबारा बनाने के लिये कांसे और लोहे का काम करने की जानकारी रखने वालों को भी मजदूरी पर रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा योआश तथा पुरोहित यहोयादा ने यह रुपया प्रभु के भवन की मरम्‍मत करवानेवाले अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारियों ने मरम्‍मत करनेवाले राज-मिस्‍त्रियों, बढ़इयों तथा लोहे और पीतल के कारीगरों को मजदूरी पर नियुक्‍त किया।
Hindi Bible HHBD
तब राजा और यहोयादा ने वह रूपए यहोवा के भवन में काम करनेवालों को दे दिए, और उन्हों ने राजों और बढ़इयों को यहोवा के भवन के सुधारने के लिये, और लोहारों और ठठेरों को यहोवा के भवन की मरम्मत करने के लिये मजदूरी पर रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा और यहोयादा ने वह रुपए यहोवा के भवन में काम करनेवालों को दे दिए, और उन्होंने राजमिस्त्रियों और बढ़इयों को यहोवा के भवन के सुधारने के लिये, और लोहारों और ठठेरों को यहोवा के भवन की मरम्मत करने के लिये मजदूरी पर रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा और यहोयादा ने यह राशि उनसे सेवकों को सौंप दी, जिनकी जवाबदारी याहवेह के भवन में सेवा करने की थी. उन्होंने याहवेह के भवन के मरम्मत के लिए वेतन पर रखा गया राजमिस्त्री, और बढ़ई दिए. इनके अलावा याहवेह के भवन के उद्धार के लिए उन्होंने लोहे और कांसे के शिल्पी भी पारिश्रमिक के आधार पर नियुक्त किए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा और यहोयादा ने वह रुपये यहोवा के भवन में काम करनेवालों को दे दिए, और उन्होंने राजमिस्त्रियों और बढ़इयों को यहोवा के भवन के सुधारने के लिये, और लोहारों और ठठेरों को यहोवा के भवन की मरम्मत करने के लिये मजदूरी पर रखा।