2 Chronicles 24:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kareegar kam karate gaae aur kam poora hota gaya aur unhon ne parameshvar ka bhvan jaaisa ka taaisa banakar draddh kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
काम की निगरानी रखने वाले व्यक्ति विश्वसनीय थे। यहोवा के मन्दिर को दुबारा बनाने का काम सफल हुआ। उन्होंने परमेश्वर के मन्दिर को जैसा वह पहले था, वैसा ही बनाया और पहले से अधिक मजबूत बनाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों कारीगर मजदूरी लेकर काम करते गए, और प्रभु के भवन की मरम्मत होने लगी। अन्त में मरम्मत का काम समाप्त हुआ और परमेश्वर का भवन पहले-जैसा सुदृढ़ हो गया।
Hindi Bible HHBD
और कारीगर काम करते गए और काम पूरा होता गया और उन्हों ने परमेश्वर का भवन जैसा का तैसा बनाकर दृढ़ कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कारीगर काम करते गए और काम पूरा होता गया, और उन्होंने परमेश्वर का भवन जैसा का तैसा बनाकर दृढ़ कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये समस्त शिल्पी काम पर लग गए और उनके परिश्रम का प्रतिफल प्रगति के रूप में जाहिर हुआ. विशेष निर्देशों के अनुसार परमेश्वर का भवन पहले की तरह मजबूत हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कारीगर काम करते गए और काम पूरा होता गया, और उन्होंने परमेश्वर का भवन जैसा का तैसा बनाकर दृढ़ कर दिया।