2 Chronicles 24:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ve apane pitaron ke parameshvar yahova ka bhvan chhodkar ashoron aur mooraton kee upasana karane lage. so unake aeese doshaee hone ke karan parameshvar ka kroedha yahooda aur yarooshalem par bhdka.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा औऱ प्रमुखों ने उस यहोवा, परमेश्वर के मन्दिर को अस्वीकार कर दिया जिसका अनुसरण उनके पूर्वज करते थे। उन्होंने अशेरा—स्तम्भ और अन्य मूर्तियों की पूजा आरम्भ की। परमेश्वर यहूदा और यरूशलेम के लोगों पर क्रोधित हुआ क्योंकि राजा औऱ वे प्रमुख अपराधी थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के लोग अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर का भवन छोड़कर अशेराह देवी तथा मूर्तियों की पूजा करने लगे। उनके इस अपराध के कारण प्रभु का क्रोध यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठा।
Hindi Bible HHBD
तब वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा का भवन छोड़कर अशेरों और मूरतों की उपासना करने लगे। सो उनके ऐसे दोषी होने के कारण परमेश्वर का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे अपने पितरों के परमेश्‍वर यहोवा का भवन छोड़कर अशेरों और मूरतों की उपासना करने लगे। अत: उनके ऐसे दोषी होने के कारण परमेश्‍वर का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने याहवेह अपने पूर्वजों के परमेश्वर के भवन को त्याग दिया. वे अशेरा देवी और मूर्तियों की आराधना करने लगे. उनके इस दोष का परिणाम यह हुआ कि यहूदिया और येरूशलेम क्रोध के भागी बन गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा का भवन छोड़कर अशेरों और मूरतों की उपासना करने लगे। अतः उनके ऐसे दोषी होने के कारण परमेश्वर का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का।