2 Chronicles 24:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taye varsha ke lagate aramiyon kee sena ne us par chaddhai kee, aur yahooda or yarooshalem akar praja men se sab haakimon ko nash kiya aur unaka sab dhan loottkar damishk ke raja ke pas bheja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वर्ष के अन्त में अराम की सेना योआश के विरुद्ध आई। उन्होंने यहूदा और यरूशलेम पर आक्रमण किया और लोगों के सभी प्रमुखों को मार डाला। उन्होंने सारी कीमती चीज़ें दमिश्क के राजा के पास भेज दीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी वर्ष के अन्‍त में सीरिया देश की सेना ने राजा योआश पर आक्रमण कर दिया। सैनिक यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम पर चढ़ आए। उन्‍होंने नगरवासियों के मध्‍य से योआश के उच्‍चाधिकारियों का पूर्ण संहार कर दिया, और उनको लूट लिया। उन्‍होंने लूट का सारा माल अपने राजा के पास राजधानी दमिश्‍क को भेज दिया।
Hindi Bible HHBD
तये वर्ष के लगते अरामियों की सेना ने उस पर चढ़ाई की, और यहूदा ओर यरूशलेम आकर प्रजा में से सब हाकिमों को नाश किया और उनका सब धन लूटकर दमिश्क के राजा के पास भेजा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नये वर्ष के लगते अरामियों की सेना ने उस पर चढ़ाई की, और यहूदा और यरूशलेम आकर प्रजा में से सब हाकिमों को नष्‍ट किया और उनका सब धन लूटकर दमिश्क के राजा के पास भेजा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
साल समाप्‍त होते-होते अरामी सेना ने योआश पर हमला कर दिया. वे यहूदिया में आ गए, येरूशलेम पहुंचे और लोगों के बीच से प्रजा के सभी शासकों का वध कर दिया और उनकी समस्त लूट की सामग्री दमेशेक के राजा के पास भेज दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नये वर्ष के लगते अरामियों की सेना ने उस पर चढ़ाई की, और यहूदा और यरूशलेम आकर प्रजा में से सब हाकिमों को नाश किया और उनका सब धन लूटकर दमिश्क के राजा के पास भेजा।