2 Chronicles 24:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne yajakon aur leaviyon ko ikattha karake kaha, prati varsha yahooda ke nagaron men ja jakar sab israaaeliyon se rupaye liya karo jis se tumhare parameshvar ke bhvan kee marammat ho dekho isakam men fauta karo. taubhee leaviyon ne kuchh fauta n kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआश ने याजकों और लेवीवंशियों को एक साथ बुलाया। उसने उनसे कहा, “यहूदा के नगरों में जाओ और उस धन को इकट्ठा करो जिसका भुगतान इस्राएल के लोग हर वर्ष करते हैं। उस धन का उपयोग परमेश्वर के मन्दिर को दुबारा बनाने में करो। शीघ्रता करो औऱ इसे पूरा कर लो।” किन्तु लेवीवंशियों ने शीघ्रता नहीं की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उसने पुरोहितों और उप-पुरोहितों को एकत्र किया, और उनसे यह कहा, ‘आप लोग प्रतिवर्ष यहूदा प्रदेश के सब नगरों में जाइए, और अपने परमेश्‍वर के भवन की मरम्‍मत के लिए इस्राएली लोगों से वार्षिक चन्‍दा लीजिए। देखिए, यह काम शीघ्र समाप्‍त होना चाहिए।’ किन्‍तु उप-पुरोहितों ने काम समाप्‍त करने में शीघ्रता नहीं की।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने याजकों और लेवियों को इकट्ठा करके कहा, प्रति वर्ष यहूदा के नगरों में जा जाकर सब इस्राएलियों से रूपये लिया करो जिस से तुम्हारे परमेश्वर के भवन की मरम्मत हो; देखो इसकाम में फुत करो। तौभी लेवियों ने कुछ फुत न की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने याजकों और लेवियों को इकट्ठा करके कहा, “प्रति वर्ष यहूदा के नगरों में जा जाकर सब इस्राएलियों से रुपये लिया करो जिससे तुम्हारे परमेश्‍वर के भवन की मरम्मत हो; देखो इस काम में फुर्ती करो।” तौभी लेवियों ने कुछ फुर्ती न की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने पुरोहितों और लेवियों को इकट्ठा कर उन्हें कहा, “बिना देर किए यहूदिया के सारे नगरों में जाकर सारे इस्राएल से वार्षिक दान इकट्ठा कीजिए, कि परमेश्वर के भवन की मरम्मत की जा सके.” किंतु लेवी इसके लिए देर करते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने याजकों और लेवियों को इकट्ठा करके कहा, “प्रतिवर्ष यहूदा के नगरों में जा जाकर सब इस्राएलियों से रुपये लिया करो जिससे तुम्हारे परमेश्वर के भवन की मरम्मत हो; देखो इस काम में फुर्ती करो।” तो भी लेवियों ने कुछ फुर्ती न की।