2 Chronicles 25:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu us dal ke purush jise amasyah ne lautta diya ki ve usake sath yuddh karane ko n jaae, shomaron se betheron tak yahooda ke sab nagaron par toott pade, aur unake teen hajar nivasee mar dale aur bahut loott le lee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उसी समय इस्राएली सेना यहूदा के कुछ नगरों पर आक्रमण कर रही थी। वे शोमरोन से बेथोरोन नगर तक के नगरों पर आक्रमण कर रहे थे। उन्होंने तीन हज़ार लोगों को मार डाला और वे बहुत सी कीमती चीज़ें ले गए। उस सेना के लोग इसलिये क्रोधित थे क्योंकि अमस्याह ने उन्हें युद्ध में अपने साथ सम्मिलित नहीं होने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम के सैनिक, जिनको राजा अमस्‍याह ने अपने साथ युद्ध में नहीं आने दिया था, और वापस भेज दिया था, यहूदा प्रदेश के नगरों पर टूट पड़े। उन्‍होंने सामरी नगर से बेत-होरोन नगर तक तीन हजार लोगों को मार डाला, और बहुत माल लूट लिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उस दल के पुरूष जिसे अमस्याह ने लौटा दिया कि वे उसके साथ युठ्ठ करने को न जाएं, शेमरोन से बेथेरोन तक यहूदा के सब नगरों पर टूट पड़े, और उनके तीन हजार निवासी मार डाले और बहुत लूट ले ली।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उस दल के पुरुष जिसे अमस्याह ने लौटा दिया कि वे उसके साथ युद्ध करने को न जाएँ, शोमरोन से बेथोरोन तक यहूदा के सब नगरों पर टूट पड़े, और उनके तीन हज़ार निवासी मार डाले और बहुत लूट ले ली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर उन क्रोधित सैनिकों ने जिन्हें अमाज़्याह ने युद्ध-भूमि न ले जाकर घर लौटा दिया था, यहूदिया के नगरों में जाकर लूटमार की और शमरिया से लेकर बेथ-होरोन तक तीन हज़ार व्यक्तियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में लूट लेकर चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उस दल के पुरुष जिसे अमस्याह ने लौटा दिया कि वे उसके साथ युद्ध करने को न जाएँ, सामरिया से बेथोरोन तक यहूदा के सब नगरों पर टूट पड़े, और उनके तीन हजार निवासी मार डाले और बहुत लूट ले ली।