2 Chronicles 25:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too kahata haai, ki maain ne aedomiyon ko jeet liya haai is karan too fool utta aur badai marata haai! apane ghar men rah ja too apanee haani ke liye yahan kyon hath dalata haai, is se too kya, varan yahooda bhee neecha khaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम कहते हो, ‘मैंने एदोम को हराया है!’ तुम्हें उसका घमंड है औऱ उसकी डींग हाँकते हो। किन्तु तुम्हें घर में घुसे रहना चाहिए। तुम्हें खतरा मोल लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि तुम मुझसे युद्ध करोगे ते तुम औऱ यहूदा नष्ट हो जाओगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम सोचते हो, “मैंने एदोमी सेना को पराजित किया है।” इस कारण तुम्हारा हृदय गर्व से फूल उठा है। अपनी अभूतपूर्व विजय से सन्तुष्ट हो, और घर में ही रहो। तुम अपने अनिष्ट को क्यों बुला रहे हो? इससे तुम्हारा पतन होगा, और तुम्हारे साथ समस्त यहूदा प्रदेश का भी।’
Hindi Bible HHBD
तू कहता है, कि मैं ने एदोमियों को जीत लिया है; इस कारण तू फूल उठा और बड़ाई मारता है! अपने घर में रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहां क्यों हाथ डालता है, इस से तू क्या, वरन यहूदा भी नीचा खाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू कहता है कि मैं ने एदोमियों को जीत लिया है; इस कारण तू फूल उठा और डींग मारता है! अपने घर में रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहाँ क्यों हाथ डालता है, इससे तू क्या, वरन् यहूदा भी नीचा खाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने कहा कि, तुमने एदोम को हराया है! तुम घमण्ड़ में चूर होकर ऐसा कह रहे हो. पर घर में शांति से बैठे रहो! क्यों मुसीबत को बुला रहे हो? तुम्हारा तो पतन होगा ही, साथ ही तुम्हारे साथ यहूदिया का भी पतन हो जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू कहता है, कि मैंने एदोमियों को जीत लिया है; इस कारण तू फूल उठा और डींग मारता है! अपने घर में रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहाँ क्यों हाथ डालता है, इससे तू क्या, वरन् यहूदा भी नीचा खाएगा।”