2 Chronicles 25:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jitana sona chandee aur jitane patra parameshvar ke bhvan men obededom ke pas mile, aur rajabhvan meen jitana khjana tha, us sab ko aur bandhak logon ko bhee lekar vah shaemaron ko lott gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योआश ने परमेश्वर के मन्दिर का सोना, चाँदी तथा कई अन्य सामान ले लिये। ओबेदेदोम मन्दिर में उन चीज़ों की सुरक्षा का उत्तरदायी था। किन्तु योआश ने उन सभी चीजों को ले लिया। योआश ने राजमहल से भी कीमती चीज़ों को लिया। तब योआश ने कुछ व्यक्तियों को बन्दी बनाया और शोमरोन लौट गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सोना-चांदी और जो पात्र उसको परमेश्वर के भवन में, ओबेद एदोम के पास तथा राजमहल के कोषागारों में मिले, उसने उनको लूट लिया। उसने राजपुत्रों का भी अपहरण कर लिया, और अपनी राजधानी सामरी नगर को लौट गया।
Hindi Bible HHBD
और जितना सोना चान्दी और जितने पात्रा परमेश्वर के भवन में ओबेदेदोम के पास मिले, और राजभवन मे जितना खजाना था, उस सब को और बन्धक लोगों को भी लेकर वह शोमरोन को लोट गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितना सोना चाँदी और जितने पात्र परमेश्वर के भवन में ओबेदेदोम के पास मिले, और राजभवन में जितना खजाना था, उस सब को और बन्धक लोगों को भी लेकर वह शोमरोन को लौट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ओबेद-एदोम की देखरेख में रखे परमेश्वर के भवन के सभी सोने और चांदी के बर्तन और राजघराने का सारा खजाना और बंदियों को लेकर शमरिया लौट गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जितना सोना चाँदी और जितने पात्र परमेश्वर के भवन में ओबेदेदोम के पास मिले, और राजभवन में जितना खजाना था, उस सब को और बन्धक लोगों को भी लेकर वह सामरिया को लौट गया।