2 Chronicles 25:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu parameshvar ke aek jan ne usake pas akar kaha, he raja israaael kee sena tere sath jane n paae kyonki yahova israaael arthata aepraaim kee kul santan ke sang naheen rahata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर का एक व्यक्ति अमस्याह के पास आया। परमेश्वर के व्यक्ति ने कहा, “राजा, अपने साथ इस्राएल की सेना को न जाने दो। परमेश्वर इस्राएल के साथ नहीं है। परमेश्वर एप्रैम के लोगों के साथ नहीं है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब परमेश्‍वर का एक भक्‍त-जन आया। उसने राजा से कहा, ‘महाराज! आप अपने साथ इस्राएली सेना को मत ले जाइए; क्‍योंकि प्रभु न तो इस्राएलियों के साथ है, और न इन एफ्रइमियों के साथ।
Hindi Bible HHBD
परन्तु परमेश्वर के एक जन ने उसके पास आकर कहा, हे राजा इस्राएल की सेना तेरे साथ जाने न पाए; क्योंकि यहोवा इस्राएल अर्थात् एप्रैम की कुल सन्तान के संग नहीं रहता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु परमेश्‍वर के एक जन ने उसके पास आकर कहा, “हे राजा, इस्राएल की सेना तेरे साथ जाने न पाए; क्योंकि यहोवा इस्राएल अर्थात् एप्रैम की समस्त सन्तान के संग नहीं रहता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर का एक दूत उसके पास यह संदेश लेकर आया, “महाराज, इस्राएल की इस सेना को अपने साथ न ले जाइए; क्योंकि याहवेह न तो इस्राएल की सेना की ओर हैं और न ही एफ्राईम के वंशजों में से किसी के.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु परमेश्वर के एक जन ने उसके पास आकर कहा, “हे राजा, इस्राएल की सेना तेरे साथ जाने न पाए; क्योंकि यहोवा इस्राएल अर्थात् एप्रैम की समस्त सन्तान के संग नहीं रहता।