2 Chronicles 26:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir ujjaiyyah ke yoddhaon kee aek sena thee jinakee ginatee yeeael munshaee aur maseyah saradar, hananyah namak raja ke aek hakim kee agyaa se karate the, aur usake anusar vah dal bandhakar ladne ko jatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उज्जिय्याह के पास प्रशिक्षित सैनिकों की एक सेना थी। वे सैनिक सचिव यीएल और अधिकारी मासेयाह द्वारा वर्गों में बँटे थे। हनन्याह उनका प्रमुख था। यीएल और मासेयाह ने उन सैनिकों को गिना और उन्हें वर्गों में रखा। हनन्याय राजा के अधिकारियों में से एक था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उज्‍जियाह के पास एक विशाल सेना थी। उसके सैनिक युद्ध के लिए सर्वथा उपयुक्‍त थे। सेना का विभाजन दलों में गिनती के अनुसार होता था। सेना का संचालन राजसचिव यीएल, प्रशासक मासेयाह और राज-सेनापति हनन्‍याह करते थे। सेना पंिक्‍तबद्ध और दलों में विभाजित होकर युद्ध में जाती थी।
Hindi Bible HHBD
फिर उज्जिरयाह के योठ्ठाओं की एक सेना थी जिनकी गिनती यीएल मुंशी और मासेयाह सरदार, हनन्याह नामक राजा के एक हाकिम की आज्ञा से करते थे, और उसके अनुसार वह दल बान्धकर लड़ने को जाती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उज्जिय्याह के योद्धाओं की एक सेना थी जिनकी गिनती यीएल मुंशी और मासेयाह सरदार, हनन्याह नामक राजा के एक हाकिम की आज्ञा से करते थे, और उसके अनुसार वह दल बाँधकर लड़ने को जाती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा उसकी वीर सेना युद्ध के लिए तैयार रहती थी. इसको दलों के रूप में बांटा गया था. इनकी भर्ती और संगठन राजा के अधिकारी हननियाह की आज्ञा में सचिव येइएल और अधिकारी मआसेइयाह द्वारा की गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उज्जियाह के योद्धाओं की एक सेना थी जिनकी गिनती यीएल मुंशी और मासेयाह सरदार, हनन्याह नामक राजा के एक हाकिम की आज्ञा से करते थे, और उसके अनुसार वह दल बाँधकर लड़ने को जाती थी।