2 Chronicles 26:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ujjaiyyah dhoop jalane ko dhoopadan hath men liye huae jhunjhla utta. aur vah yajakon par jhunjhla raha tha, ki yajakon ke dekhte dekhte yahova ke bhvan men dhoop kee vedee ke pas hee usake mathe par koddh pragatt hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उज्जिय्याह क्रोधित हुआ। उसके हाथ में सुगन्धि जलाने के लिये एक कटोरा था। जिस समय उज्जिय्याह याजकों पर बहुत क्रोधित था, उसी समय उसके माथे पर कुष्ठ हो गया। यह याजकों के सामने यहोवा के मन्दिर में सुगन्धि जलाने के वेदी के पास हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा उज्‍जियाह यह सुनकर अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हुआ। उसके हाथ में धूप जलाने का धूपदान था। वह उससे धूप जलानेवाला था। जब वह पुरोहितों पर नाराज हुआ, उसी समय उसके माथे पर कोढ़ के दाग फूट पड़े। प्रभु के भवन में धूप-वेदी के समीप पुरोहितों के सम्‍मुख यह घटना घटी।
Hindi Bible HHBD
तब उज्जिरयाह धूप जलाने को धूपदान हाथ में लिये हुए झुंझला उठा। और वह याजकों पर झुंझला रहा था, कि याजकों के देखते देखते यहोवा के भवन में धूप की वेदी के पास ही उसके माथे पर कोढ़ प्रगट हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उज्जिय्याह धूप जलाने को धूपदान हाथ में लिये हुए झुँझला उठा। वह याजकों पर झुँझला रहा था कि याजकों के देखते देखते यहोवा के भवन में धूप की वेदी के पास ही उसके माथे पर कोढ़ प्रगट हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उज्जियाह यह सुनकर बहुत गुस्सा हो गया. धूप जलाने के लिए उसके हाथ में धूपदान था. जब वह पुरोहितों पर गुस्सा हो ही रहा था, याहवेह के भवन में धूप वेदी के निकट पुरोहितों के देखते-देखते उसके माथे पर कुष्ठ रोग हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उज्जियाह धूप जलाने को धूपदान हाथ में लिये हुए झुँझला उठा। वह याजकों पर झुँझला रहा था, कि याजकों के देखते-देखते यहोवा के भवन में धूप की वेदी के पास ही उसके माथे पर कोढ़ प्रगट हुआ।