2 Chronicles 26:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ajaryah mahayajak aur sab yajakon ne us par drashtti kee, aur kya dekha ki usake mathe par koddh nikala haai! tab uthon ne usako vahan se jhttpatt nikal diya, varan yah janakar ki yahova ne mujhe koddhee kar diya haai, us ne ap bahar jane ko utavalee kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
प्रमुख याजक अजर्याह औऱ सभी याजकों ने उज्जिय्याह को देखा। वे उसके ललाट पर कुष्ठ देख सकते थे। याजकों ने शीघ्रता से उज्जिय्याह को मन्दिर से बाहर जाने को विवश किया। उज्जिय्याह ने स्वयं शीघ्रता की, क्योंकि यहोवा ने उसे दण्ड दे दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महापुरोहित अजर्याह और सब पुरोहितों ने देखा कि राजा उज्जियाह के माथे पर कोढ़ हो गया है। प्रभु ने उस पर प्रहार किया था। उन्होंने उसको तुरन्त वहां से निकाल दिया। सच पूछो तो वह स्वयं तुरन्त वहां से चला गया।
Hindi Bible HHBD
और अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उत्हों ने उसको वहां से झटपट निकाल दिया, वरन यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उस ने आप बाहर जाने को उतावली की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उन्होंने उसको वहाँ से झटपट निकाल दिया, वरन् यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उसने आप बाहर जाने को उतावली की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रमुख पुरोहित अज़रियाह और दूसरे सभी पुरोहित उसकी ओर देख रहे थे. वह माथे पर कोढ़ी हो चुका था. उन्होंने उसे बिना देर किए बाहर निकाला-वास्तव में वह खुद वहां से निकलने के लिए आतुर था, क्योंकि वह जान गया था कि उस पर याहवेह का प्रहार था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उन्होंने उसको वहाँ से झटपट निकाल दिया, वरन् यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उसने आप बाहर जाने को उतावली की।