2 Chronicles 26:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne jakar palishtaiyon se yuddh kiya, aur gat, yabne aur ashadod kee shaharapanahen gira dee, aur ashadod ke asapas aur palishtaiyon ke beech men nagar basaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उज्जिय्याह ने पलिश्ती लोगों के विरुद्ध एक युद्ध किया। उसने गत, यब्ने, और अशदोद नगर की दीवारों को गिरा दिया। उज्जिय्याह ने अशदोद नगर के पास और पलिश्ती लोगों के बीच अन्य स्थानों में नगर बसाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उज्‍जियाह ने पलिश्‍ती नगर-राज्‍यों पर आक्रमण किया। उसने गत, यब्‍ने और अशदोद नगर-राज्‍यों की शहरपनाह गिरा दी, और अशदोद की सीमा में तथा पलिश्‍ती क्षेत्र के अन्‍य स्‍थानों में अपने नगर बसाए।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने जाकर पलिश्तियों से युठ्ठ किया, और गत, यब्ने और अशदोद की शहरपनाहें गिरा दीं, और अशदोद के आसपास और पलिश्तियों के बीच में नगर बसाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने जाकर पलिश्तियों से युद्ध किया, और गत, यब्ने और अशदोद की शहरपनाहें गिरा दीं, और अशदोद के आसपास और पलिश्तियों के बीच में नगर बसाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उज्जियाह ने फिलिस्तीनियों पर हमला किया और गाथ, याबनेह और अशदोद की शहरपनाह गिरा दीं. अशदोद में और फिलिस्तीनियों के बीच उसने इस क्षेत्र में नगरों को बनाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने जाकर पलिश्तियों से युद्ध किया, और गत, यब्ने और अश्दोद की शहरपनाहें गिरा दीं, और अश्दोद के आस-पास और पलिश्तियों के बीच में नगर बसाए।