2 Chronicles 27:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne vah kiya, jo yahova kee draashtti men tteek haai, arthata jaaisa usake pita ujjaiyyah ne kiya tha, tteek vaaisa hee us ne bhee kiya taubhee vah yahova ke maandair men n ghausa. aur praja ke log tab bhee bigadee chal chalate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योताम ने वह किया, जो यहोवा उससे करवाना चाहता था। उसने परमेश्वर की आज्ञा का पालन वैसे ही किया जैसे उसके पिता उज्जिय्याह ने किया था। किन्तु योताम यहोवा के मन्दिर में सुगन्धि जलाने के लिये उसी प्रकार नहीं घुसा जैसे उसका पिता घुसा था। किन्तु लोगों ने पाप करना जारी रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे उसके पिता उज्‍जियाह ने उन कार्यों को किया जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे, वैसे उसने भी किया। पर उसने प्रभु के मन्‍दिर में प्रवेश करने की अनाधिकृत चेष्‍टा नहीं की। किन्‍तु जनता भ्रष्‍ट आचरण करती रही।
Hindi Bible HHBD
उस ने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है, अर्थात् जैसा उसके पिता उज्जिरयाह ने किया था, ठीक वैसा ही उस ने भी किया: तौभी वह यहोवा के मन्दिर में न घुसा। और प्रजा के लोग तब भी बिगड़ी चाल चलते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्‍टि में ठीक है, अर्थात् जैसा उसके पिता उज्जिय्याह ने किया था, ठीक वैसा ही उसने भी किया: तौभी वह यहोवा के मन्दिर में न घुसा; और प्रजा के लोग तब भी बिगड़ी चाल चलते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही था, जैसा उसके पिता उज्जियाह ने किया था. हां, उसने याहवेह के मंदिर में प्रवेश नहीं किया. मगर प्रजा में भ्रष्टाचार फैला था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है, अर्थात् जैसा उसके पिता उज्जियाह ने किया था, ठीक वैसा ही उसने भी किया तो भी वह यहोवा के मन्दिर में न घुसा; और प्रजा के लोग तब भी बिगड़ी चाल चलते थे।