2 Chronicles 28:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur israaaelee apane bhaiyon men se traiyo, betton aur beattyaien ko milakar do lakh logon ko bandhaua banake, aur unakee bahut loott bhee chheenakar shaeemaron kee or le chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल की सेना ने यहूदा में रहने वाले दो लाख अपने निकट सम्बन्धियों को पकड़ा। उन्होंने स्त्री, बच्चे और यहूदा से बहुत कीमती चीज़े लीं। इस्राएली उन बन्दियों और उन चीज़ों को शोमरोन नगर को ले आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली सैनिक अपने जाति-बन्‍धुओं के स्‍त्री-पुरुषों और पुत्र-पुत्रियों को बन्‍दी बनाकर सामरी नगर ले गए। बन्‍दियों की संख्‍या दो लाख थी। वे अपने जाति भाई-बन्‍धुओं की धन-सम्‍पत्ति भी लूटकर ले गए।
Hindi Bible HHBD
और इस्राएली अपने भाइयों में से त्रियों, बेटों और बेटियों को मिलाकर दो लाख लोगों को बन्धुआ बनाके, और उनकी बहुत लूट भी छीनकर शोमरोन की ओर ले चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएली अपने भाइयों में से स्त्रियों, बेटों और बेटियों को मिलाकर दो लाख लोगों को बन्दी बना के, और उनकी बहुत लूट भी छीनकर शोमरोन की ओर ले चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएली अपने ही भाइयों के राज्य में से दो लाख पत्नियां, पुत्र और पुत्रियां बंदी बनाकर अपने साथ ले गए. इनके अलावा वे वहां से बड़ी लूट इकट्ठा कर शमरिया ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएली अपने भाइयों में से स्त्रियों, बेटों और बेटियों को मिलाकर दो लाख लोगों को बन्दी बनाकर, और उनकी बहुत लूट भी छीनकर सामरिया की ओर ले चले।