2 Chronicles 29:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
inhon ne apane bhaiyon ko ikattha kiya aur apane apane ko paavitra karake raja kee us agyaa ke anusar jo us ne yahova se vachan pakar dee thee, yahova ke bhvan ke shuuddh karane ke liye bheetar gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इन लेवीवंशियों ने अपने भाइयों को इकट्ठा किया और मन्दिर में पवित्र सेवा करने के लिये अपने को तैयार किया। उन्होंने राजा के उन आदेशों का पालन किया जो यहोवा के पास से आये थे। वे यहोवा के मन्दिर में उसे स्वच्छ करने गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन लेवीय उप-पुरोहितों ने अपने भाई-बन्‍धुओं को एकत्र किया, और स्‍वयं को शुद्ध किया। तत्‍पश्‍चात् वे राजा हिजकियाह के आदेश के अनुसार प्रभु के भवन को साफ और शुद्ध करने के लिए उसके भीतर गए। प्रभु ने राजा हिजकियाह को यह कार्य करने का आदेश दिया था।
Hindi Bible HHBD
इन्हों ने अपने भाइयों को इकट्ठा किया और अपने अपने को पवित्रा करके राजा की उस आज्ञा के अनुसार जो उस ने यहोवा से वचन पाकर दी थी, यहोवा के भवन के शुठ्ठ करने के लिये भीतर गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन्होंने अपने भाइयों को इकट्ठा किया और अपने अपने को पवित्र करके राजा की उस आज्ञा के अनुसार जो उसने यहोवा से वचन पाकर दी थी, यहोवा का भवन शुद्ध करने के लिये भीतर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन सभी ने अपने भाइयों को इकट्ठा किया, अपने आपको पवित्र किया और राजा के आदेश पर याहवेह के भवन को शुद्ध करने के उद्देश्य से उसमें प्रवेश किया, कि याहवेह द्वारा निर्धारित विधि से यह काम पूरा किया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन्होंने अपने भाइयों को इकट्ठा किया और अपने-अपने को पवित्र करके राजा की उस आज्ञा के अनुसार जो उसने यहोवा से वचन पाकर दी थी, यहोवा का भवन शुद्ध करने के लिये भीतर गए।