2 Chronicles 29:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jitane patra raja ahaj ne apane rajy men vishvasaghaat karake faenk diae the, unako bhee ham ne tteek karake pavitra kiya haai aur ve yahova kee vedee ke samhane rakhe huae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन दिनों जब आहाज राजा था उसने परमेश्वर के प्रति विरोध किया। उसने बहुत सी चीज़ें फेंक दी थीं। जो मन्दिर में थीं। किन्तु हम लोगों ने फिर उन चीज़ों को रख दिया है औऱ उन्हें पवित्र कार्य के लिये तैयार कर दिया है। वे अब यहोवा की वेदी के सामने हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज, हमने उन पात्रों की भी सफाई कर दी है जो राजा आहाज ने अपने राज्‍य-काल में प्रभु के प्रति विश्‍वासघात करके फेंक दिये थे। हमने उन पात्रों को ठीक कर दिया है। अब वे भी शुद्ध हो गए हैं। चलकर देखिए, वे प्रभु की वेदी के सामने रखे हुए हैं।’
Hindi Bible HHBD
और जितने पात्रा राजा आहाज ने अपने राज्य में विश्वासघात करके फेंक दिए थे, उनको भी हम ने ठीक करके पवित्रा किया है; और वे यहोवा की वेदी के साम्हने रखे हुए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितने पात्र राजा आहाज ने अपने राज्य में विश्‍वासघात करके फेंक दिए थे, उनको भी हम ने ठीक करके पवित्र किया है; और वे यहोवा की वेदी के सामने रखे हुए हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा, वे सारे बर्तन, जिन्हें राजा आहाज़ ने अपने विश्वासघात में अपने शासनकाल में फेंक दिए थे, हमने ठीक कर शुद्ध कर दिए हैं. आप देख लीजिए, ये सभी याहवेह की वेदी के सामने रखे हुए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितने पात्र राजा आहाज ने अपने राज्य में विश्वासघात करके फेंक दिए थे, उनको भी हमने ठीक करके पवित्र किया है; और वे यहोवा की वेदी के सामने रखे हुए हैं।”