2 Chronicles 29:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve rajy aur pavitrasthan aur yahooda ke nimitt sat bachhde, sat meddhe, sat bhed ke bachche, aur papabaali ke liye sat bakare le aa, aur us ne haroon kee santan ke leaviyon ko agyaa dee ki in sab ko yahova kee vedee par chaddhaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सात बैल, सात मेढ़े, सात मेमने औऱ सात छोटे बकरे लाए। वे जानवर यहूदा के राज्य की पापबलि, पवित्र स्थान को शुद्ध करने और यहूदा के लोगों के लिये थे। राजा हिजकिय्याह ने उन याजकों को जो हारून के वंशज थे, आदेश दिया कि वे उन जानवरों को यहोवा की वेदी पर चढ़ाऐं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे राज्य, पवित्र-स्थान और यहूदा प्रदेश के हेतु पाप-बलि में चढ़ाने के लिए सात बछड़े, सात मेढ़े, सात मेमने और सात बकरे लाए थे। राजा हिजकियाह ने हारून-वंशीय पुरोहितों को आदेश दिया कि वे प्रभु की वेदी पर उनकी बलि चढ़ाएं।
Hindi Bible HHBD
तब वे राज्य और पवित्रास्थान और यहूदा के निमित्त सात बछड़े, सात मेढ़े, सात भेड़ के बच्चे, और पापबलि के लिये सात बकरे ले आए, और उस ने हारून की सन्तान के लेवियों को आज्ञा दी कि इन सब को यहोवा की वेदी पर चढ़ाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे राज्य और पवित्रस्थान और यहूदा के निमित्त सात बछड़े, सात मेढ़े, सात भेड़ के बच्चे, और पापबलि के लिये सात बकरे ले आए, और उसने हारून की सन्तान के लेवियों को आज्ञा दी कि इन सब को यहोवा की वेदी पर चढ़ाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अपने साथ सात बछड़े, सात मेढ़े, सात मेमने और सात बकरे ले गए, कि वे अपने राज्य के लिए, पवित्र स्थान के लिए और यहूदिया के लिए बलि चढ़ाएं. राजा ने अहरोन के वंशज पुरोहितों को आदेश दिया कि वे इन्हें याहवेह की वेदी पर चढ़ाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे राज्य और पवित्रस्थान और यहूदा के निमित्त सात बछड़े, सात मेढ़े, सात भेड़ के बच्चे, और पापबलि के लिये सात बकरे ले आए, और उसने हारून की सन्तान के लेवियों को आज्ञा दी कि इन सब को यहोवा की वेदी पर चढ़ाएँ # ।