2 Chronicles 29:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab unhon ne bachhde bali kia, aur yajakon ne unaka lohoo lekar vedee par chhdik diya tab unhon ne meddhe baali kia, aur unaka lohoo bhee vedee par chhdik diya. aur bhed ke bachche bali kia, aur unaka bhee lohoo vedee par chhdik diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये याजकों ने बैलों को मार डाला और उनका खून रख लिया। तब उन्होंने बैलों का खून वेदी पर छिड़का। तब याजकों ने मेढ़ों को मारा और वेदी पर मेंढ़ों का खून छिड़का। तब याजकों ने मेमनों को मारा और उनका खून वेदी पर छिड़का।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उन्होंने बछड़ों का वध किया। पुरोहितों ने उनका खून लेकर वेदी पर छिड़क दिया। इसी प्रकार उन्होंने मेढ़ों का भी वध किया, और उनका भी खून वेदी पर छिड़का। इसके पश्चात् उन्होंने मेमनों का वध किया, और उनका खून वेदी पर छिड़का।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने बछड़े बलि किए, और याजकों ने उनका लोहू लेकर वेदी पर छिड़क दिया; तब उन्हों ने मेढ़े बलि किए, और उनका लोहू भी वेदी पर छिड़क दिया। और भेड़ के बच्चे बलि किए, और उनका भी लोहू वेदी पर छिडक दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन्होंने बछड़े बलि किए, और याजकों ने उनका लहू लेकर वेदी पर छिड़क दिया; तब उन्होंने मेढ़े बलि किए, और उनका लहू भी वेदी पर छिड़क दिया, और भेड़ के बच्चे बलि किए, और उनका भी लहू वेदी पर छिड़क दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बछड़ों का वध किया गया और पुरोहितों ने उनका लहू वेदी पर छिड़का; उन्होंने मेढ़ों का भी वध किया और उनका लहू भी वेदी पर छिड़क दिया; उन्होंने मेमनों का भी वध किया और उनका लहू वेदी पर छिड़क दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन्होंने बछड़े बलि किए, और याजकों ने उनका लहू लेकर वेदी पर छिड़क दिया; तब उन्होंने मेढ़े बलि किए, और उनका लहू भी वेदी पर छिड़क दिया, और भेड़ के बच्चे बलि किए, और उनका भी लहू वेदी पर छिड़क दिया।