2 Chronicles 29:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne daud aur raja ke dasha gad, aur natan nabee kee agyaa ke anusar jo yahova kee or se usake naabiyon ke dara ai thee, jhanj, saranagiyan aur veenaaen liae huae leaviyon ko yahova ke bhvan men khda kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा हिजकिय्याह ने लेवीवंशियों को यहोवा के मन्दिर में मंजीरों, तम्बूरों और वीणा के साथ रखा जैसा दाऊद, राजा का दृष्टा गाद और नातान नबी ने आदेश दिया था। यह आदेश नबियों द्वारा यहोवा के यहाँ से आया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसा कि राजा दाऊद, राजा दाऊद के द्रष्‍टा गाद तथा नबी नातान ने आदेश दिया था कि प्रभु के भवन में उप-पुरोहित स्‍तुति-गान के लिए नियुक्‍त किए जाएंगे और उनके हाथों में वाद्य-यन्‍त्र−झांझ, सारंगी और वीणा−रहेंगे, वैसा राजा हिजकियाह ने किया; क्‍योंकि स्‍वयं परमेश्‍वर ने इस प्रथा का आदेश अपने नबियों के माध्‍यम से दिया था।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने दाऊद और राजा के दश गाद, और नातान नबी की आज्ञा के अनुसार जो यहोवा की ओर से उसके नबियों के द्वारा आई थी, झांझ, सारंगियां और वीणाएं लिए हुए लेवियों को यहोवा के भवन में खड़ा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने दाऊद और राजा के दर्शी गाद, और नातान नबी की आज्ञा के अनुसार जो यहोवा की ओर से उसके नबियों के द्वारा आई थी, झाँझ, सारंगियाँ और वीणाएँ लिए हुए लेवियों को यहोवा के भवन में खड़ा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उसने, याहवेह के भवन में दावीद, और राजा का दर्शी गाद और भविष्यद्वक्ता नाथान के आदेश के अनुसार झांझ, सारंगी और वीणाओं के लिए लेवी चुने, क्योंकि यह भविष्यवक्ताओं द्वारा घोषित याहवेह की आज्ञा थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने दाऊद और राजा के दर्शी गाद, और नातान नबी की आज्ञा के अनुसार जो यहोवा की ओर से उसके नबियों के द्वारा आई थी, झाँझ, सारंगियाँ और वीणाएँ लिए हुए लेवियों को यहोवा के भवन में खड़ा किया।