2 Chronicles 29:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur mandlee ke sab log dandvat karate aur ganevale gate aur turahee foonkanevale foonkate rahe yah sab tab tak hoeta raha, jab tak homabaali chaddh n chukee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सारी सभा ने दण्डवत किया, गायकों ने गाया और तुरही वादकों ने अपनी तुरहियाँ तब तक बजाईं जब तक होमबलि का चढ़ाया जाना पूरा नहीं हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तक अग्नि-बलि चढ़ाने का कार्य समाप्त न हो गया, तब तक आराधकों की समस्त धर्मसभा प्रभु के सम्मुख सिर झुकाए रही, गायक गीत गाते और तुरही बजाने वाले तुरही बजाते रहे।
Hindi Bible HHBD
और मण्डली के सब लोग दणडवत करते और गानेवाले गाते और तुरही फूंकनेवाले फूंकते रहे; यह सब तब तक होेता रहा, जब तक होमबलि चढ़ न चुकी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मण्डली के सब लोग दण्डवत् करते, और गानेवाले गाते और तुरही फूँकनेवाले फूँकते रहे; यह सब तब तक होता रहा, जब तक होमबलि चढ़ न चुकी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारी सभा आराधना में लीन थी, गायक गा रहे थे और नरसिंगे बजाए जा रहे थे. यह सब उस समय तक होता रहा जब तक होमबलि का काम पूरा न हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मण्डली के सब लोग दण्डवत् करते और गानेवाले गाते और तुरही फूँकनेवाले फूँकते रहे; यह सब तब तक होता रहा, जब तक होमबलि चढ़ न चुकी।