2 Chronicles 29:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo homabaali pashu mandlee ke lag le aa, unakee ginatee yah thee sattar baail, aek sau meddhe, aur do sau bhed ke bachche ye sab yahova ke nimitt homabaali ke kam men aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभा द्वारा मन्दिर में लाई गई होमबलि ये हैं: सत्तर बैल, सौ मेढ़े और दो सौ मेमने। ये सभी जानवर यहोवा को होमबलि के रुप में बलि किये गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आराधकों द्वारा अग्‍नि-बलि में चढ़ाए गए पशुओं की संख्‍या इस प्रकार थी: सत्तर बछड़े, सौ मेढ़े, और दो सौ मेमने। ये सब पशु प्रभु को अग्‍नि-बलि में चढ़ाए गए।
Hindi Bible HHBD
जो होमबलि पशु मण्डली के लाग ले आए, उनकी गिनती यह थी; सत्तर बैल, एक सौ मेढ़े, और दो सौ भेड़ के बच्चे; ये सब यहोवा के निमित्त होमबलि के काम में आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो होमबलि पशु मण्डली के लोग ले आए, उनकी गिनती यह थी; सत्तर बैल, एक सौ मेढ़े, और दो सौ भेड़ के बच्‍चे; ये सब यहोवा के निमित्त होमबलि के काम में आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभा द्वारा चढ़ाई गई होमबलियों की गिनती उस दिन इस तरह थी: सत्तर बछड़े, सौ बैल, और दो सौ मेमने. ये सभी पशु याहवेह को होमबलि के लिए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो होमबलि पशु मण्डली के लोग ले आए, उनकी गिनती यह थी; सत्तर बैल, एक सौ मेढ़े, और दो सौ भेड़ के बच्चे; ये सब यहोवा के निमित्त होमबलि के काम में आए।