2 Chronicles 29:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur fir homabali pashu bahut the, aur melabali pashuuon kee chaba bhee bahut thee, aur aek aek homabaali ke sath ardha bhee dena pada. yon yahova ke bhvan men kee upasana tteek kee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ अनेक होमबिल, मेलबलि की चर्बो और पेय भेंट चढ़ीं। इस प्रकार यहोवा के मन्दिर में सेवा फिर आरम्भ हुई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त अग्‍नि-बलि में चढ़ाए जाने वाले पशुओं की संख्‍या बहुत थी। सहभागिता-बलि में चढ़ाए गए पशुओं की चर्बी भी बहुत थी। अग्‍नि-बलि में पेय-बलि भी चढ़ाई गई थी। इस प्रकार प्रभु के भवन में आराधना की पुन: प्रतिष्‍ठा हुई।
Hindi Bible HHBD
और फिर होमबलि पशु बहुत थे, और मेलबलि पशुओं की चब भी बहुत थी, और एक एक होमबलि के साथ अर्ध भी देना पड़ा। यों यहोवा के भवन में की उपासना ठीक की गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर होमबलि पशु बहुत थे, और मेलबलि पशुओं की चर्बी भी बहुत थी, और एक एक होमबलि के साथ अर्घ भी देना पड़ा। यों यहोवा के भवन में की उपासना ठीक की गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बड़ी संख्या में होमबलि के अलावा वहां मेल बलि में से बची रह गई चर्बी और पेय बलि भी थी. इस प्रकार याहवेह के भवन में आराधना दोबारा शुरू की गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर होमबलि पशु बहुत थे, और मेलबलि पशुओं की चर्बी भी बहुत थी, और एक-एक होमबलि के साथ अर्घ भी देना पड़ा। अतः यहोवा के भवन में की उपासना ठीक की गई।