2 Chronicles 29:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye yahova ka krodha yahooda aur yarooshalem par bhdka haai, aur us ne aeesa kiya, ki ve mare mare firen aur chaakit hone aur talee bajane ka karan ho jaae, jaaise ki tum apanee ankhon se dekh rahe ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये, यहोवा यहूदा और यरूशलेम के लोगों पर बहुत क्रोधित हुआ। यहोवा ने उन्हें दण्ड दिया। अन्य लोग भयभीत हुए और दु:खी हुए जब उन्होंने देखा कि यहोवा ने यहूदा और यरूशलेम के लोगों के साथ क्या किया। अन्य लोगों ने यहूदा के लोगों के लिये लज्जा और घृणा से अपने सिर झुका लिये। तुम जानते हो कि यह सब सच है। तुम अपनी आँखों से इसे देख सकते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: प्रभु का क्रोध यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम पर बरस पड़ा। प्रभु ने हमें अन्‍य जातियों की दृष्‍टि में घृणा का कारण बना दिया। वे हमें देखकर व्‍यंग्‍य से ताली बजाते हैं, और हमारी शोचनीय दशा पर आश्‍चर्य करते हैं। यह तुम स्‍वयं अपनी आंखों से देख रहे हो।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का है, और उस ने ऐसा किया, कि वे मारे मारे फिरें और चकित होने और ताली बजाने का कारण हो जाएं, जैसे कि तुम अपनी आंखों से देख रहे हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यहोवा का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का है, और उसने ऐसा किया कि वे मारे मारे फिरें और चकित होने और ताली बजाने का कारण हो जाएँ, जैसे कि तुम अपनी आँखों से देख रहे हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यहूदिया और येरूशलेम याहवेह के क्रोध के पात्र हो गए; फलस्वरूप जैसा आप देख ही रहे हैं, याहवेह ने इन्हें घृणा और आतंक का विषय बना दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यहोवा का क्रोध यहूदा और यरूशलेम पर भड़का है, और उसने ऐसा किया, कि वे मारे-मारे फिरें और चकित होने और ताली बजाने का कारण हो जाएँ, जैसे कि तुम अपनी आँखों से देख रहे हो।