2 Chronicles 3:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
karoobon ke pankh to sab milakar bees hath lambe the, arthata aek karoob ka aek pankh panch hath ka aur bhvan kee bheet tak pahuncha hua tha aur usaka doosara pankh panch hath ka tha aur doosare karoob ke pankh se mila hua tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
करूब (स्वर्गदूतों) का हर एक पंख पाँच हाथ लम्बा था। पंखों की पूरी लम्बाई बीस हाथ थी। पहले करूब (स्वर्गदूत) का एक पंख कमरे की एक ओर की दीवार को छूता था। दूसरा पंख दूसरे करूब (स्वर्गदूत) के पंख को छूता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन करूबों के पंख फैले हुए थे, और उनकी लम्बाई नौ मीटर थी। उनमें से पहले करूब का फैला हुआ पंख सवा दो मीटर लम्बा था, और वह मन्दिर की दीवार को स्पर्श करता था। उसका दूसरा भाग भी सवा दो मीटर लम्बा था, और वह दूसरे करूब के पंख को स्पर्श करता था।
Hindi Bible HHBD
करूबों के पंख तो सब मिलकर बीस हाथ लम्बे थे, अर्थात् एक करूब का एक पंख पांच हाथ का और भवन की भीत तक पहुंचा हुआ था; और उसका दूसरा पंख पांच हाथ का था और दूसरे करूब के पंख से मिला हुआ था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
करूबों के पंख तो सब मिलकर बीस हाथ लम्बे थे, अर्थात् एक करूब का एक पंख पाँच हाथ का और भवन की दीवार तक पहुँचा हुआ था; और उसका दूसरा पंख पाँच हाथ का था और दूसरे करूब के पंख से मिला हुआ था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
करूबों के फैले हुए पंखों का फैलाव कुल नौ मीटर था. पहले करूब का एक पंख सवा दो मीटर का था, जो कमरे की दीवार को छू रहा था. उसका दूसरा पंख, जो सवा दो मीटर फैला था, दूसरे करूब के पंख को छू रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
करूबों के पंख तो सब मिलकर बीस हाथ लम्बे थे, अर्थात् एक करूब का एक पंख पाँच हाथ का और भवन की दीवार तक पहुँचा हुआ था; और उसका दूसरा पंख पाँच हाथ का था और दूसरे करूब के पंख से मिला हुआ था।