2 Chronicles 3:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bhvan ke samhane ke osare kee lambai to bhvan kee chaudai ke barabar bees hath kee aur usakee unchai aek sau bees hath kee thee. sulaaiman ne usako bheetar chokhe sone se maddhvaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मन्दिर के सामने का द्वार मण्डप बीस हाथ लम्बा और बीस हाथ ऊँचा था। सुलैमान ने द्वार मण्डप के भीतरी भाग को शुद्ध सोने से मढ़वाया
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भवन के मध्‍यभाग के सामने की ड्‍योढ़ी नौ मीटर चौड़ी थी। यह भवन की चौड़ाई के बराबर थी। उसकी ऊंचाई चौवन मीटर थी। उसने उसके भीतरी भाग को शुद्ध सोने से मढ़ा।
Hindi Bible HHBD
और भवन के साम्हने के ओसारे की लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की; और उसकी ऊंचाई एक सौ बीस हाथ की थी। सुलैमान ने उसको भीतर चोखे सोने से मढ़वाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भवन के सामने के ओसारे की लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की, और उसकी ऊँचाई एक सौ बीस हाथ की थी। सुलैमान ने उसको भीतर से चोखे सोने से मढ़वाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भवन के सामने का ओसारा उतना ही लंबा था जितनी उसकी चौड़ाई थी और उसकी ऊंचाई चौवन मीटर थी. शलोमोन ने इसके अंदर के भाग को शुद्ध सोने से मढ़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भवन के सामने के ओसारे की लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की; और उसकी ऊँचाई एक सौ बीस हाथ की थी। सुलैमान ने उसको भीतर से शुद्ध सोने से मढ़वाया।