2 Chronicles 3:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bhvan ke bade bhag kee chht us ne sanovar kee lakadee se pattvai, aur usako achchhe sone se maddhvaya, aur us par khjoor ke vraksha kee aur sankalon kee nakkashaee karai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने बड़े कमरों की दीवार पर सनोवर लकड़ी की बनी चौकोर सिल्लियाँ रखीं। तब उसने सनोवर की सिल्लियों को शुद्ध सोने से मढ़ा और उसने शुद्ध सोने पर खजूर के चित्र और जंजीरें बनाईं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मध्‍य-भाग की छत को उसने सनोवर की लकड़ी से पाट दिया और उसके पश्‍चात् उसने इस सनोवर की लकड़ी पर शुद्ध सोना मढ़ा, और उस पर खजूर-वृक्षों और जंजीरों-झालरों के चित्र अंकित किए।
Hindi Bible HHBD
और भवन के बड़े भाग की छत उस ने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और सांकलों की नक्काशी कराई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भवन के मुख्य भाग की छत उसने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और साँकलों की नक्‍काशी कराई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर शलोमोन ने मुख्य कमरे को देवदार लकड़ी से मढ़ कर उस पर शुद्ध सोने की परत मढ़ दी और इस पर खजूर वृक्ष और बेड़ियों की आकृति उकेर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भवन के मुख्य भाग की छत उसने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और साँकलों की नक्काशी कराई।