2 Chronicles 3:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne bhvan ko, arthata usakee kadiyo, devaaddhiyo, bheeton aur kivadon ko sone se maddhvaya, aur bheeton par karoob khudavaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने मन्दिर के भीतरी भवन को सोने से मढ़ दिया। सुलैमान ने छत की कड़ियाँ, चौखटों, दीवारों और दरवाजों पर सोना मढ़वाया। सुलैमान ने दीवारों पर करूब (स्वर्गदूतों) को खुदवाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने भवन को सोने से मढ़ दिया−उसकी कड़ियों, ड्येढ़ियों, दीवारों और द्वारों पर सोना मढ़ दिया। उसने दीवारों पर करूबों के चित्र खुदवाए।
Hindi Bible HHBD
और उस ने भवन को, अर्थात् उसकी कड़ियों, डेवढ़ियों, भीतों और किवाडों को सोने से मढ़वाया, और भीतों पर करूब खुदवाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने भवन को, अर्थात्, उसकी कड़ियों, डेवढ़ियों, दीवारों और किवाड़ों को सोने से मढ़वाया, और दीवारों पर करूब खुदवाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शलोमोन ने भवन को सोने से मढ़ दिया—छत के धरनियों, डेवढ़ियों, दीवारों और द्वारों को. दीवारों पर उन्होंने करूब उकेर दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने भवन को, अर्थात् उसकी कड़ियों, डेवढ़ियों, दीवारों और किवाड़ों को सोने से मढ़वाया, और दीवारों पर करूब खुदवाए।