2 Chronicles 3:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne bhvan ke paramapavitra sthan ko banaya usakee lambai to bhvan kee chaudai ke barabar bees hath kee thee, aur usakee chaudai bees hath kee thee aur us ne use chh sau kikkar chokhe sone se maddhvaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सुलैमान ने सर्वाधिक पवित्र स्थान बनाया। सर्वाधिक पवित्र स्थान बीस हाथ लम्बा और बीस हाथ चौड़ा था। यह उतना ही चौड़ा था जितना पूरा मन्दिर था। सुलैमान ने सर्वाधिक पवित्र स्थान की दीवारों पर सोना मढ़वाया। सोने का वजन लगभग बीस हज़ार चार सौ किलोग्राम था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर उसने भवन के परम पवित्र स्‍थान को बनाया। उसकी लम्‍बाई भवन की चौड़ाई के बराबर नौ मीटर थी। उसने उसको बीस हजार किलो शुद्ध सोने से मढ़ दिया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने भवन के परमपवित्रा स्थान को बनाया; उसकी लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की थी, और उसकी चौड़ाई बीस हाथ की थी; और उस ने उसे छे सौ किक्कार चोखे सोने से मढ़वाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने भवन के परमपवित्र स्थान को बनाया; उसकी लम्बाई भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की थी, और उसकी चौड़ाई बीस हाथ की थी; और उसने उसे छ: सौ किक्‍कार चोखे सोने से मढ़वाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उन्होंने परम पवित्र स्थान के लिए एक कमरा बनाया. इस कमरे की लंबाई इसकी चौड़ाई के बराबर, नौ मीटर थी. उन्होंने इस कमरे को चोखे सोने से मढ़ दिया, जिसका माप था बीस हज़ार किलो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने भवन के परमपवित्र स्थान # को बनाया; उसकी लम्बाई भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की थी, और उसकी चौड़ाई बीस हाथ की थी; और उसने उसे छः सौ किक्कार शुद्ध सोने से मढ़वाया।