2 Chronicles 30:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve apane niyam ke anuusar, arthata parameshvar ke jan moosa kee vyavastha ke anusar, apane apane sthan par khde hua, aur yajakon ne rakt ko leviyon ke hath se lekar chhdik diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मन्दिर में अपने लिए निर्धारित स्थान पर वे वैसे ही बैठे जैसा परमेश्वर के व्यक्ति मूसा के नियम में कहा गया था। लेवीवंशियों ने याजकों को खून दिया। तब याजकों ने खून को वेदी पर छिड़का।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् वे परमेश्‍वर के जन मूसा की व्‍यवस्‍था के अनुसार अपने-अपने नियत स्‍थान पर खड़े हो गए। पुरोहितों ने उप-पुरोहितों के हाथ से रक्‍त लिया, और उसको छिड़का।
Hindi Bible HHBD
और वे अपने नियम के अनुसार, अर्थात् परमेश्वर के जन मूसा की व्यवस्था के अनुसार, अपने अपने स्थान पर खड़े हुए, और याजकों ने रक्त को लेवियों के हाथ से लेकर छिड़क दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे अपने नियम के अनुसार, अर्थात् परमेश्‍वर के जन मूसा की व्यवस्था के अनुसार, अपने अपने स्थान पर खड़े हुए, और याजकों ने रक्‍त को लेवियों के हाथ से लेकर छिड़क दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अपने ठहराए गए स्थानों पर खड़े हो गए, जैसा परमेश्वर के जन मोशेह द्वारा बताया गया था. पुरोहित उस लहू का छिड़काव करते जा रहे थे, जो उन्हें लेवियों द्वारा सौंपा जा रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे अपने नियम के अनुसार, अर्थात् परमेश्वर के जन मूसा की व्यवस्था के अनुसार, अपने-अपने स्थान पर खड़े हुए, और याजकों ने रक्त को लेवियों के हाथ से लेकर छिड़क दिया।