2 Chronicles 30:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki sabha men bahute aeese the jinhon ne apane ko pavitra n kiya tha isaliye sab ashuuddh logon ke fasah ke pashuuon ko bali karane ka adhaikar leaviyon ko diya gaya, ki unako yahova ke liye paavitra karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समूह में बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने अपने को पवित्र सेवा के लिये तैयार नहीं किया था अत: वे फसह पर्व के मेमने को मारने की स्वीकृति नहीं पा सके। यही कारण था कि लेवीवंशी उन सभी लोगों के लिए फसह पर्व के मेमने को मारने के उत्तरदायी थे जो शुद्ध नहीं थे। लेवीवंशी ने हर एक मेमने को यहोवा के लिये पवित्र बनाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आराधकों की सभा में ऐसे बहुत लोग थे जिन्‍होंने स्‍वयं को शुद्ध नहीं किया था। अत: अशुद्ध लोगों की ओर से उप-पुरोहितों ने पास्‍का का मेमना वध किया और उसका मांस प्रभु को चढ़ा कर पवित्र किया।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सभा में बहुते ऐसे थे जिन्हों ने अपने को पवित्रा न किया था; इसलिये सब अशुठ्ठ लोगों के फसह के पशुओं को बलि करने का अधिकार लेवियों को दिया गया, कि उनको यहोवा के लिये पवित्रा करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सभा में बहुत ऐसे थे जिन्होंने अपने को पवित्र न किया था; इसलिये सब अशुद्ध लोगों के फसह के पशुओं को बलि करने का अधिकार लेवियों को दिया गया, कि उनको यहोवा के लिये पवित्र करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह इसलिये कि सभा में ऐसे अनेक थे, जिन्होंने स्वयं को शुद्ध नहीं किया था. तब लेवियों के लिए यह ज़रूरी हो गया था कि हर एक अशुद्ध व्यक्ति के लिए फ़सह मेमना वध किया जाए और वे याहवेह के लिए शुद्ध हो जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सभा में बहुत ऐसे थे जिन्होंने अपने को पवित्र न किया था; इसलिए सब अशुद्ध लोगों के फसह के पशुओं को बलि करने का अधिकार लेवियों को दिया गया, कि उनको यहोवा के लिये पवित्र करें।