2 Chronicles 30:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki yahooda ke raja hijaakiyyah ne sabha ko aek hajar bachhde aur sat hajar bhed-bakaariyan de dee, aur hakimon ne sabha ko aek hajar bachhde aur das hajar bhed-bakaariyan dee, aur bahut se yajakon ne apane ko paavitra kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने उस सभा को एक हज़ार बैल तथा सात हज़ार भेड़ें मारने और खाने के लिये दिये। प्रमुखों ने सभा को एक हज़ार बैल और दस हज़ार भेड़ें दीं। बहुत से याजकों ने पवित्र सेवा के लिये अपने को तैयार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह ने बलि चढ़ाने के लिए धर्मसभा को एक हजार बछड़े और सात हजार भेड़ें दी थीं। उसके उच्‍चाधिकारियों ने धर्मसभा को एक हजार बछड़े और दस हजार भेड़ें दी थीं। बहुत बड़ी संख्‍या में पुरोहितों ने स्‍वयं को शुद्ध किया।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यहूदा के राजा हिजकिरयाह ने सभा को एक हजार बछड़े और सात हजार भेड़- बकरियां दे दीं, और हाकिमों ने सभा को एक हजार बछड़े और दस हजार भेड़- बकरियां दीं, और बहुत से याजकों ने अपने को पवित्रा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने सभा को एक हज़ार बछड़े और सात हज़ार भेड़–बकरियाँ दे दीं, और हाकिमों ने सभा को एक हज़ार बछड़े और दस हज़ार भेड़ बकरियाँ दीं, और बहुत से याजकों ने अपने को पवित्र किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस उत्सव के लिए राजा हिज़किय्याह ने एक हज़ार बछड़े और सात हज़ार भेड़े दान में दी थी. शासन अधिकारियों ने एक हज़ार बछड़े और दस हज़ार भेड़े दान में दीं. बड़ी संख्या थी उन पुरोहितों की, जिन्होंने अपने आपको शुद्ध किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने सभा को एक हजार बछड़े और सात हजार भेड़-बकरियाँ दे दीं, और हाकिमों ने सभा को एक हजार बछड़े और दस हजार भेड़-बकरियाँ दीं, और बहुत से याजकों ने अपने को पवित्र किया।