2 Chronicles 30:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur apane purakhaon aur bhaiyon ke saman mat bano, jinhon ne apane poorvajon ke parameshvar yahova se vishvasaghaat kiya tha, aur us ne unhen chaakit hone ka karan kar diya, jaaisa ki tum svayan dekh rahe ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने पिता और भाइयों की तरह न बनो। यहोवा उनका परमेश्वर था, किन्तु वे उसके विरुद्ध हो गए। इसलिये यहोवा ने उनके प्रति लोगों के हृदय में घृणा पैदा की और उनके बारे में बुरा कहलवाया। तुम स्वयं अपनी आँखों से देख सकते हो कि यह सत्य है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हारे पूर्वजों और जाति भाई-बन्धुओं ने अपने प्रभु परमेश्वर के प्रति विश्वासघात किया था। तुम उनके समान आचरण मत करो अन्यथा, जैसा तुम देख रहे हो, कि उसने उनको उजाड़ दिया था, वैसा वह तुम्हें भी उजाड़ देगा।
Hindi Bible HHBD
और अपने पुरखाओं और भाइयों के समान मत बनो, जिन्हों ने अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा से विश्वासघात किया था, और उस ने उन्हें चकित होने का कारण कर दिया, जैसा कि तुम स्वयं देख रहे हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने पुरखाओं और भाइयों के समान मत बनो जिन्होंने अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा से विश्वासघात किया था, और उसने उन्हें चकित होने का कारण कर दिया, जैसा कि तुम स्वयं देख रहे हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने पूर्वजों और अपने भाई-बंधुओं के समान न बनो, जो अपने पूर्वजों के परमेश्वर, याहवेह के प्रति विश्वासहीन हो गए थे; जिसका परिणाम, जैसा तुम देख ही रहे हो, याहवेह ने तुम्हें घृणा का, आतंक का पात्र बना दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अपने पुरखाओं और भाइयों के समान मत बनो, जिन्होंने अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा से विश्वासघात किया था, और उसने उन्हें चकित होने का कारण कर दिया, जैसा कि तुम स्वयं देख रहे हो।