2 Chronicles 30:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi tum yahova kee or firoge to jo tumhare bhaiyon aur ladkebalon ko bandhaua banake le gaae haai, ve un par daya karenge, aur ve is desh men lautt sakenge kyonki tumhara parameshvar yahova anugrahakaree aur dayalu haai, aur yaadi tum usakee or firoge to vah apana munh tum se n modega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम लौटोगे और यहोवा की आज्ञा मानोगे तब तुम्हारे सम्बन्धी और बच्चे उन लोगों की कृपा पाएंगे जिन्होंने उन्हें बन्दी बनाया है और तुम्हारे सम्बन्धी और बच्चे इस देश में लौटेंगे। यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर कृपालु है। यदि तुम उसके पास लौटोगे तो वह तुमसे दूर नहीं जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि तुम प्रभु की ओर लौटोगे तो जिन्होंने तुम्हारे भाई-बन्धुओं और तुम्हारी सन्तान को गुलाम बनाया है, उनके हृदय को प्रभु करुणामय बनाएगा, और वे उन पर दया करेंगे। वे उनको स्वतन्त्र कर देंगे, और तुम्हारे भाई-बन्धु तथा तुम्हारी सन्तान इस देश को लौट आएगी। तुम्हारा प्रभु परमेश्वर कृपालु और करुणामय है। यदि तुम उसकी ओर उन्मुख होगे तो वह तुमसे कभी विमुख नहीं होगा।’
Hindi Bible HHBD
यदि तुम यहोवा की ओर फिरोगे तो जो तुम्हारे भाइयों और लड़केबालों को बन्धुआ बनाके ले गए हैं, वे उन पर दया करेंगे, और वे इस देश में लौट सकेंगे क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु है, और यदि तुम उसकी ओर फिरोगे तो वह अपना मुंह तुम से न मोड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि तुम यहोवा की ओर फिरोगे तो जो तुम्हारे भाइयों और बाल–बच्चों को बन्दी बनाके ले गए हैं, वे उन पर दया करेंगे, और वे इस देश में लौट सकेंगे क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु है, और यदि तुम उसकी ओर फिरोगे तो वह अपना मुँह तुम से न मोड़ेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि यदि तुम याहवेह की ओर हो जाओ, तो तुम्हारे भाई-बन्धु और तुम्हारी संतान को उनकी ओर से कृपा मिल जाएगी, जो उन्हें बंदी बनाकर ले गए हैं. तब वे अपने देश लौट सकेंगे. क्योंकि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर कृपालु और करुणामय हैं. यदि तुम उनकी ओर लौटेंगे, वह तुमसे अपना मुख फेर न लेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि तुम यहोवा की ओर फिरोगे तो जो तुम्हारे भाइयों और बाल-बच्चों को बन्दी बनाकर ले गए हैं, वे उन पर दया करेंगे, और वे इस देश में लौट सकेंगे क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु है, और यदि तुम उसकी ओर फिरोगे तो वह अपना मुँह तुम से न मोड़ेगा।”