2 Chronicles 31:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab yah sab ho chuka, tab jitane israaaelee apaasthiat the, un sabhon ne yahooda ke nagaron men jakar, sare yahooda aur binyameen aur aepraem aur manashsho men ki latton ko tod diya, ashoron ko katt dala, aur unche sthanon aur vediyon ko gira diya aur unhon ne un sab ka ant kar diya. tab sab israaaelee apane apane nagar ko lauttkar, apanee apanee nij boomi men pahunche.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फसह पर्व का उत्सव पूरा हुआ। इस्राएल के जो लोग फसह पर्व के लिये यरूशलेम में थे, वे यहूदा के नगरों को चले गए। तब उन्होंने पत्थर की उन मूर्तियों को ध्वस्त किया जो उन नगरों में थीं। उन पत्थर की मूर्तियों का पूजन असत्य देवताओं के रूप में होता था। उन लोगों ने अशेरा के स्तम्भों को भी काट डाला और उन्होंने उन उच्चस्थानों और वेदियों को भी तोड़ डाला जो बिन्यामीन और यहूदा के पूरे देशों में थे। लोगों ने एप्रैम और मनश्शे के क्षेत्र में भी वही किया। लोगों ने यह तब तक किया जब तक उन्होंने असत्य देवाताओं की पूजा की सभी चीज़ों को नष्ट नहीं कर दिया। तब सभी इस्राएली अपने नगरों को घर लौट गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर्व के समाप्‍त होने के पश्‍चात् सब इस्राएली, जो उस समय यरूशलेम में उपस्‍थित थे, यहूदा प्रदेश के नगरों में गए। उन्‍होंने यहूदा और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्रों तथा एफ्रइम और मनश्‍शे गोत्र के क्षेत्रों में प्रतिष्‍ठित अशेराह देवी के पूजा-स्‍तम्‍भ, देवताओं की मूर्तियाँ, पहाड़ी शिखर की वेदियां तथा अन्‍य वेदियां ध्‍वस्‍त कर दीं। उन्‍होंने स्‍तम्‍भों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, मूर्तियों को काट दिया, मन्‍दिर और वेदियों को नष्‍ट कर दिया। तब इस्राएली राष्‍ट्र का प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने नगर को, अपने भूमि-क्षेत्र को लौट गया।
Hindi Bible HHBD
जब यह सब हो चुका, तब जितने इस्राएली अपस्थित थे, उन सभों ने यहूदा के नगरों में जाकर, सारे यहूदा और बिन्यामीन और एप्रेम और मनश्शे में कि लाठों को तोड़ दिया, अशेरों को काट डाला, और ऊंचे स्थानों और वेदियों को गिरा दिया; और उन्हों ने उन सब का अन्त कर दिया। तब सब इस्राएली अपने अपने नगर को लौटकर, अपनी अपनी निज भूमि में पहुंचे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यह सब हो चुका, तब जितने इस्राएली उपस्थित थे, उन सभों ने यहूदा के नगरों में जाकर, सारे यहूदा और बिन्यामीन और एप्रैम और मनश्शे में की लाठों को तोड़ दिया, अशेरों को काट डाला, और ऊँचे स्थानों और वेदियों को गिरा दिया; और उन्होंने उन सब का अन्त कर दिया। तब सब इस्राएली अपने अपने नगर को लौटकर, अपनी अपनी निज भूमि में पहुँचे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब होने के बाद वहां उपस्थित इस्राएल के सारे वंशज यहूदिया के नगरों में जा पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा की जगह हटा दीं, पूजा के खंभे तोड़ दिए और अशेराह के खंभे भी ध्वस्त कर दिए, जो यहूदिया, बिन्यामिन, एफ्राईम और मनश्शेह प्रदेश में बनाई गई थी. उन्होंने हर एक वेदी ढाह दी, एक भी बाकी न रही. यह करके सभी इस्राएल वंशज अपने-अपने नगर, अपनी स्वयं की भूमि पर लौट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यह सब हो चुका, तब जितने इस्राएली उपस्थित थे, उन सभी ने यहूदा के नगरों में जाकर, सारे यहूदा और बिन्यामीन और एप्रैम और मनश्शे में की लाठों को तोड़ दिया, अशेरों को काट डाला, और ऊँचे स्थानों और वेदियों को गिरा दिया; और उन्होंने उन सब का अन्त कर दिया। तब सब इस्राएली अपने-अपने नगर को लौटकर, अपनी-अपनी निज भूमि में पहुँचे।