2 Chronicles 31:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unake alava unako bhee de, jo purushaen kee vanshaavalee ke anusar gine jakar teen varsha kee avastha ke va us se adhaik ayu ke the, aur apane apane dal ke anusar apanee apanee sevakai nibahane ko din din ke kam ke anusar yahova ke bhvan men jaya karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये लोग संग्रह की हुई चीज़ों को तीन वर्ष के लड़के और उससे अधिक उम्र के उन लड़कों को भी देते थे जिनका नाम लेवीवंश के इतिहास में होता था। इन सभी पुरुषों को यहोवा के मन्दिर में अपनी नित्य सेवाओं को करने के लिये जाना होता था जिनको करना उनका उत्तरदायित्व था। लेवीवंशियों के हर एक समूह का अपना उत्तरदायित्व था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे उन पुरोहितों को उनका निर्धारित अंश नहीं देते थे, जिनका नाम पुरुषों की वंशावली में लिखा था, जिनकी आयु तीन वर्ष से ऊपर थी, जो प्रतिदिन सेवा-कार्य के लिए प्रभु के भवन में प्रवेश करते थे, और अपने-अपने दल की पारी के अनुसार अपना-अपना सेवा-कार्य करते थे।
Hindi Bible HHBD
और उनके अलावा उनको भी दें, जो पुरूषों की वंशावली के अनुसार गिने जाकर तीन वर्ष की अवस्था के वा उस से अधिक आयु के थे, और अपने अपने दल के अनुसार अपनी अपनी सेवकाई निबाहने को दिन दिन के काम के अनुसार यहोवा के भवन में जाया करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनके अलावा उनको भी दें, जो पुरुषों की वंशावली के अनुसार गिने जाकर तीन वर्ष की अवस्था के या उससे अधिक आयु के थे, और अपने अपने दल के अनुसार अपनी अपनी सेवा के कार्य के लिये प्रतिदिन के काम के अनुसार यहोवा के भवन में जाया करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा, वे उन पुरुषों को, जिनकी उम्र तीन साल या इससे अधिक थी, जिनके नाम वंशावली में लिखे थे, वे सभी, जो अपने विभिन्‍न दैनिक कार्य करने के लिए अपने दल के अंतर्गत अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियों के अनुसार याहवेह के भवन में प्रवेश किया करते थे, उनका भाग बांट देते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनके अलावा उनको भी दें, जो पुरुषों की वंशावली के अनुसार गिने जाकर तीन वर्ष की अवस्था के या उससे अधिक आयु के थे, और अपने-अपने दल के अनुसार अपनी-अपनी सेवा के कार्य के लिये प्रतिदिन के काम के अनुसार यहोवा के भवन में जाया करते थे।