2 Chronicles 31:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sare yahooda men bhee hijaakiyyah ne aeesa hee prabandha kiya, aur jo kuchh usake parameshvar yahova kee drashtti men bhla or tteek aur sachchai ka tha, use vah karata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार राजा हिजकिय्याह ने पूरे यहूदा में वे सब अच्छे कार्य किये। उसने वही किया जो यहोवा, उसके परमेश्वर की दृष्टि में अच्छा, ठीक और विश्वास योग्य था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा हिजकियाह ने समस्त यहूदा प्रदेश में ये कार्य किये। उसने ऐसे कार्य किये जो अपने प्रभु परमेश्वर की दृष्टि में उत्तम, उचित और धर्ममय थे।
Hindi Bible HHBD
और सारे यहूदा में भी हिजकिरयाह ने ऐसा ही प्रबन्ध किया, और जो कुछ उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला ओर ठीक और सच्चाई का था, उसे वह करता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सारे यहूदा में भी हिजकिय्याह ने ऐसा ही प्रबन्ध किया, और जो कुछ उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला और ठीक और सच्चाई का था, उसे वह करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हिज़किय्याह ने संपूर्ण यहूदिया में यही प्रणाली लागू कर दी. उसने वही सब किया, जो याहवेह, उसके परमेश्वर की दृष्टि में भला, ठीक और सच्चा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सारे यहूदा में भी हिजकिय्याह ने ऐसा ही प्रबन्ध किया, और जो कुछ उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला और ठीक और सच्चाई का था, उसे वह करता था।