2 Chronicles 31:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo jo kam us ne parameshvar ke bhvan kee upasana aur vyavastha aur agyaa ke vishay apane parameshvar kee khoj men kiya, vah us ne apana sara man lagakar kiya aur us men kratarth bhee hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने जो भी कार्य परमेश्वर के मन्दिर की सेवा में, नियमों व आज्ञाओं का पालन करने में और अपने परमेश्वर का अनुसरण करने में किये उसमें उसे सफलता मिली। हिजकिय्याह ने ये सभी कार्य अपने पूरे हृदय से किये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने जो भी कार्य अपने हाथ में लिया, उसको पूर्ण हृदय से किया। उसने मन लगाकर परमेश्वर के भवन में आराधना का प्रबन्ध किया, परमेश्वर की व्यवस्था और उसकी आज्ञाओं के अनुरूप परमेश्वर की खोज की और वह उसमें सफल भी हुआ।
Hindi Bible HHBD
और जो जो काम उस ने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उस ने अपना सारा मन लगाकर किया और उस में कृतार्थ भी हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो जो काम उसने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उसने अपना सारा मन लगाकर किया और उसमें सफल भी हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक काम, जो उसने व्यवस्था और आदेशों के अनुसार परमेश्वर के भवन के हित में किया, जिसमें उसने परमेश्वर की इच्छा मालूम की, उसने सभी कुछ अपने पूरे मन से ही किया और हमेशा ही समृद्ध होता गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो-जो काम उसने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उसने अपना सारा मन लगाकर किया और उसमें सफल भी हुआ।