2 Chronicles 32:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya tum ko maloom nahee, ki maain ne aur mere purakhaon ne desh desh ke sab logon se kya kya kiya haai? kya un deshon kee jatiyon ke devata kisee bhee upay se apane desh ko mere hath se bacha sake?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
निश्चय ही, तुम जानते हो कि मेरे पूर्वजों और मैंने अन्य देशों के लोगों के साथ क्या किया है? अन्य देशों के देवता अपने लोगों को नहीं बचा सके। वे देवता मुझे उनके लोगों को नष्ट करने से न रोक सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मैंने और मेरे पूर्वजों ने विश्‍व के अन्‍य देशों के निवासियों के साथ किया है, क्‍या तुम नहीं जानते? क्‍या उन देशों के देवी-देवता उन देशों के निवासियों को मेरे पंजे से छुड़ा सके थे?
Hindi Bible HHBD
क्या तुम को मालूम नहीं, कि मैं ने और मेरे पुरखाओं ने देश देश के सब लोगों से क्या क्या किया है? क्या उन देशें की जातियों के देवता किसी भी उपाय से अपने देश को मेरे हाथ से बचा सके?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तुम को मालूम नहीं, कि मैं ने और मेरे पुरखाओं ने देश देश के सब लोगों से क्या क्या किया है? क्या उन देशों की जातियों के देवता किसी भी उपाय से अपने देश को मेरे हाथ से बचा सके?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या तुम जानते नहीं कि मैंने और मेरे पूर्वजों ने दूसरे देशों के लोगों के साथ क्या-क्या किया है? क्या किसी भी देश के देवताओं में यह क्षमता थी कि उन्हें मेरी शक्ति से सुरक्षित रख सके?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तुम को मालूम नहीं, कि मैंने और मेरे पुरखाओं ने देश-देश के सब लोगों से क्या-क्या किया है? क्या उन देशों की जातियों के देवता किसी भी उपाय से अपने देश को मेरे हाथ से बचा सके?