2 Chronicles 32:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne aeesa aek patra bheja, jis men israaael ke parameshvar yahova kee ninda kee ye baten likhee thee, ki jaaise desh desh kee jatiyon ke devataon ne apanee apanee praja ko mere hath se naheen bachaya vaaise hee hijaakiyyah ka devata bhee apanee praja ko mere hath se naheen bacha sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर के राजा ने ऐसे पत्र भी लिखे जो इस्राएल के यहोवा परमेश्वर का अपमान करते थे। अश्शूर के राजा ने उन पत्रों में जो कुछ लिखा था वह यह है: “अन्य राज्यों के देवता मुझसे नष्ट होने से अपने लोगों को न बचा सके। उसी प्रकार हिजकिय्याह का परमेश्वर अपने लोगों को मेरे द्वारा नष्ट किये जाने से नहीं रोक सकता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सनहेरिब ने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की निन्‍दा करते हुए पत्र भी लिखे। उस ने प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध ये बातें लिखी थीं, “जैसे विश्‍व की अन्‍य कौमों और देशों के राष्‍ट्रीय देवी-देवता अपने निज लोगों को मेरे पंजे से नहीं छुड़ा सके, वैसे ही हिजकियाह का परमेश्‍वर भी अपने निज लोगों को मेरे पंजे से नहीं छुड़ा सकेगा।”
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने ऐसा एक पत्रा भेजा, जिस में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की निन्दा की ये बातें लिखी थीं, कि जैसे देश देश की जातियों के देवताओं ने अपनी अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचाया वैसे ही हिजकिरयाह का देवता भी अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचा सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने ऐसा एक पत्र भेजा, जिसमें इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा की निन्दा की ये बातें लिखी थीं: “जैसे देश देश की जातियों के देवताओं ने अपनी अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचाया वैसे ही हिजकिय्याह का देवता भी अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचा सकेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सेनहेरीब ने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के प्रति अपमानजनक पत्र भी भेजे. इनमें उसने यह लिखा था, “जैसा विभिन्‍न देशों के देवता उन्हें मुझसे सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहे हैं, वैसे ही हिज़किय्याह का परमेश्वर भी उसके लोगों को मुझसे सुरक्षा देने में असफल रहेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने ऐसा एक पत्र भेजा, जिसमें इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की निन्दा की ये बातें लिखी थीं: “जैसे देश-देश की जातियों के देवताओं ने अपनी-अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचाया वैसे ही हिजकिय्याह का देवता भी अपनी प्रजा को मेरे हाथ से नहीं बचा सकेगा।”