2 Chronicles 32:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unhon ne unche shabd se un yarooshaleamiyon ko jo shaharapanah par baaitte the, yahoodee bolee men pukara, ki unako drakar ghabarahatt men dal den jis se nagar ko le len.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब अश्शूर के राजा के सेवक यरूशलेम के उन लोगों पर जोर से चिल्लाये जो नगर की दीवार पर थे। उन सेवकों ने उस समय हिब्रू भाषा का प्रयोग किया जब वे दीवार पर के लोगों के प्रति चिल्लाये। अश्शूर के राजा के उन सेवकों ने यह सब इसलिये किया कि यरूशलेम के लोग डर जायें। उन्होंने वे बातें इसलिये कहीं कि यरूशलेम नगर पर अधिकार कर सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम नगर के निवासी शहरपनाह पर बैठे-बैठे ये बातें सुन रहे थे। सनहेरिब के दूतों ने उनकी इब्रानी बोली में ही उच्च स्वर में उनको डराया-धमकाया, ताकि वे उनसे डर जाएं और आतंकित हो जाएं, और सनहेरिब के सैनिक उनके डर के कारण नगर पर कब्जा कर लें।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने ऊंचे शब्द से उन यरूशलेमियों को जो शहरपनाह पर बैठे थे, यहूदी बोली में पुकारा, कि उनको डराकर घबराहट में डाल दें जिस से नगर को ले लें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने ऊँचे शब्द से उन यरूशलेमियों को जो शहरपनाह पर बैठे थे, यहूदी बोली में पुकारा, कि उनको डराकर घबराहट में डाल दें जिससे नगर को ले लें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने यह संदेश ऊंची आवाज में येरूशलेम के उन लोगों को, जो इस समय शहरपनाह पर यह सब सुन रहे थे, यहूदियावासियों ही की भाषा में पढ़ सुनाया, कि वे इसके द्वारा उन्हें भयभीत और निराश कर दें और वे नगर पर अधिकार कर लें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने ऊँचे शब्द से उन यरूशलेमियों को जो शहरपनाह पर बैठे थे, यहूदी बोली में पुकारा, कि उनको डराकर घबराहट में डाल दें जिससे नगर को ले लें।