2 Chronicles 32:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne yarooshalem ke parameshvar kee aeesee charcha kee, ki mano prathvee ke desh desh ke logon ke devataon ke barabar ho, jo manushyon ke banaae huae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन सेवकों ने उन देवताओं के विरुद्ध बुरी बातें कहीं जिनकी पूजा संसार के लोग करते थे। वे देवता सिर्फ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें मनुष्यों ने अपने हाथ से बनाया है। इस प्रकार उन सेवकों ने वे ही बुरी बातें यरूशलेम के परमेश्वर के विरुद्ध कहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूत यरूशलेम के परमेश्‍वर के विषय में ऐसे शब्‍दों का प्रयोग कर रहे थे, जिनका प्रयोग वे पृथ्‍वी के अन्‍य देशों के उन देवी-देवताओं के विषय में करते थे, जो केवल मिट्टी के पुतले, मनुष्‍य के हाथों की रचना हैं!
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने यरूशलेम के परमेश्वर की ऐसी चर्चा की, कि मानो पृथ्वी के देश देश के लोगों के देवताओं के बराबर हो, जो मनुष्यों के बनाए हुए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने यरूशलेम के परमेश्‍वर की ऐसी चर्चा की कि मानो वह पृथ्वी के देश देश के लोगों के देवताओं के बराबर हो, जो मनुष्यों के बनाए हुए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने यह कहते हुए येरूशलेम के परमेश्वर को पृथ्वी के दूसरे राष्ट्रों के देवताओं के बराबर रख दिया था, जो देवता स्वयं उन्हीं के हाथों की रचना थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने यरूशलेम के परमेश्वर की ऐसी चर्चा की, कि मानो पृथ्वी के देश-देश के लोगों के देवताओं के बराबर हो, जो मनुष्यों के बनाए हुए हैं।