2 Chronicles 32:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bahut log yarooshalem ko yahova ke liye bhentt aur yahooda ke raja hijaakiyyah ke liye anamol vastuaen le ane lage, aur us samay se vah sab jatiyon kee draashtti men mahan tthara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत से लोग यरूशलेम में यहोवा के लिये भेंट लाए। वे यहूदा के राजा हिजकिय्याह के पास बहुमूल्य चीज़ें ले आए। उस समय के बाद सभी राष्ट्रों ने हिजकिय्याह को सम्मान दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अनेक देशों के राजा यरूशलेम में प्रभु के सम्‍मुख भेंट लाए और यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के लिए बहुमूल्‍य उपहार। उस समय से हिजकियाह सब राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में महान माना जाने लगा।
Hindi Bible HHBD
और बहुत लोग यरूशलेम को यहोवा के लिये भेंट और यहूदा के राजा हिजकिरयाह के लिये अनमोल वस्तुएं ले आने लगे, और उस समय से वह सब जातियों की दृष्टि में महान ठहरा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बहुत से लोग यरूशलेम को यहोवा के लिये भेंट और यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये अनमोल वस्तुएँ ले आने लगे, और उस समय से वह सब जातियों की दृष्‍टि में महान् ठहरा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक-अनेक याहवेह के लिए भेंटें लेकर येरूशलेम आने लगे. वे यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के लिए उत्तम भेंटें ला रहे थे. इससे इसके बाद सभी राष्ट्रों की दृष्टि में हिज़किय्याह की प्रतिष्ठा बहुत ही बढ़ती चली गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बहुत लोग यरूशलेम को यहोवा के लिये भेंट और यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये अनमोल वस्तुएँ ले आने लगे, और उस समय से वह सब जातियों की दृष्टि में महान ठहरा।