2 Chronicles 32:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
hijaakiyyah ne apane hakimon aur veeron ke sath yah sammati kee, ki nagar ke bahar ke soton ko pattva den aur unhon ne usakee sahayata kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हिजकिय्याह ने अपने अधिकारियों और सेना के अधिकरियों से सलाह ली। वे एकमत हो गए कि नगर के बाहर के सोतों का पानी रोक दिया जाये। उन अधिकारियों और सेना के अधिकारियों ने हिजकिय्याह की सहायता की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसने अपने अधिकारियों और योद्धाओं के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि नगर की बाहरी सीमा के जल-स्रोतों का मुंह बन्द कर दिया जाए। उन्होंने राजा हिजकियाह की इस योजना को पूर्ण करने में सहायता की।
Hindi Bible HHBD
हिजकिरयाह ने अपने हाकिमों और वीरों के साथ यह सम्मति की, कि नगर के बाहर के सोतों को पठवा दें; और उन्हों ने उसकी सहायता की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हिजकिय्याह ने अपने हाकिमों और वीरों के साथ यह सम्मति की कि नगर के बाहर के सोतों को पटवा दें; और उन्होंने उसकी सहायता की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने अधिकारियों और योद्धाओं के साथ उसने योजना की कि नगर के बाहर के झरनों से जल की आपूर्ति काट दी जाए. इसमें उन्होंने उसकी सहायता की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हिजकिय्याह ने अपने हाकिमों और वीरों के साथ यह सम्मति की, कि नगर के बाहर के सोतों को पटवा दें #; और उन्होंने उसकी सहायता की।