2 Chronicles 32:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee hijaakiyyah ne geehon nam nadee ke upar ke sote ko pattkar us nadee ko neeche kee or daudapur kee paachchhim alang ko seedha pahunchaya, aur hijaakiyyah apane sab kamon men kratarth hota tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह हिजकिय्याह ही था जिसने यरूशलेम में गिहोन सोते की ऊपरी जल धाराओं के उदगर्मो को रोका और उन जल धाराओं को दाऊद नगर के ठीक पश्चिम को बहाया और हिजकिय्याह उन सबमें सफल रहा जो कुछ उसने किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसी हिजकियाह ने गीहोन जलस्रोत के उपरले उद्गम-स्थान को बन्दकर उसको नीचे की ओर दाऊदपुर के पश्चिमी भाग में बहाया था। वह अपने हर काम में सफल होता था।
Hindi Bible HHBD
उसी हिजकिरयाह ने गीहोन नाम नदी के ऊपर के सोते को पाटकर उस नदी को नीचे की ओर दाऊदपुर की पच्छिम अलंग को सीधा पहुंचाया, और हिजकिरयाह अपने सब कामों में कृतार्थ होता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी हिजकिय्याह ने गीहोन नामक नदी के ऊपर के सोते को पाटकर उस नदी को नीचे की ओर दाऊदपुर के पश्चिम की ओर सीधा पहुँचाया, और हिजकिय्याह अपने सब कामों में सफल होता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह हिज़किय्याह ही का काम था, जो उसने गीहोन नदी के ऊपर के सोते को बंद कर बहाव को दावीद के नगर के पश्चिमी ओर मोड़ दिया था. हिज़किय्याह जिस किसी काम को शुरू करता था, उसमें वह सफल होता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी हिजकिय्याह ने गीहोन नामक नदी के ऊपर के सोते को पाटकर उस नदी को नीचे की ओर दाऊदपुर के पश्चिम की ओर सीधा पहुँचाया, और हिजकिय्याह अपने सब कामों में सफल होता था।