2 Chronicles 32:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir hijaakiyyah ne hiyav bandhakar shaharapanah jahan kaheen toottee thee, vahan vahan usako banavaya, aur use gummatton ke barabar uncha kiya aur bahar aek aur shaharapanah banavai, aur daudapur men millo ko draddh kiya. aur bahut se teer aur ddhalen bhee banavai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हिजकिय्याह ने यरूशलेम को पहले से अधिक मजबूत बनाया। यह उसने इस प्रकार किया: उसने दीवार के टूटे भागों को फिर बनवाया। उसने दीवारों पर मीनारें बनाईं। उसने पहली दीवार के बाहर दूसरी दीवार बनाईं। उसने फिर पुराने यरूशलेम के पूर्व की ओर के स्थानों को मजबूत किया। उसने अनेकों हथियार और ढालें बनवाईं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नगर की शहरपनाह जगह-जगह ध्‍वस्‍त हो गई थी। राजा हिजकियाह ने दृढ़ निश्‍चय के साथ उसकी मरम्‍मत की। उस पर उसने स्‍थान-स्‍थान पर पहरा देने के लिए मीनारें बनाईं। उसने शहरपनाह की बाहरी ओर एक और दीवार बनाई। उसने दाऊद-पुर में मिल्‍लो के गढ़ को सुदृढ़ किया। उसने प्रचुर मात्रा में शस्‍त्र और ढालें बनवाईं।
Hindi Bible HHBD
फिर हिजकिरयाह ने हियाव बान्धकर शहरपनाह जहां कहीं टूटी थी, वहां वहां उसको बनवाया, और उसे गुम्मटों के बराबर ऊंचा किया और बाहर एक और शहरपनाह बनवाई, और दाऊदपुर में मिल्लो को दृढ़ किया। और बहुत से तीर और ढालें भी बनवाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर हिजकिय्याह ने हियाव बाँधकर शहरपनाह जहाँ कहीं टूटी थी, वहाँ वहाँ उसको बनवाया, और उसे गुम्मटों के बराबर ऊँचा किया और बाहर एक और शहरपनाह बनवाई, और दाऊदपुर में मिल्‍लो को दृढ़ किया। उसने बहुत से तीर और ढालें भी बनवाईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हिज़किय्याह ने बड़े साहस के साथ सारी टूटी पड़ी शहरपनाह को दोबारा बनवाया, इन पर पहरेदारों की मचानों को बनवाया. इसके अलावा उसने एक और बाहरी शहरपनाह को बनवाया, दावीद के नगर में उसने छतों को मजबूत किया. तब उसने बड़ी मात्रा में हथियारों और ढालों को बनवाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर हिजकिय्याह ने हियाव बाँधकर शहरपनाह जहाँ कहीं टूटी थी, वहाँ-वहाँ उसको बनवाया, और उसे गुम्मटों के बराबर ऊँचा किया और बाहर एक और शहरपनाह बनवाई, और दाऊदपुर में मिल्लो को दृढ़ किया। और बहुत से हथियार और ढालें भी बनवाईं।