2 Chronicles 33:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne paraye devataon ko aur yahova ke bhvan men kee moottair ko, aur jitanee vediyan us ne yahova ke bhvan ke parvat par, aur yarooshalem men banavai thee, un sab ko door karake nagar se bahar faenkava diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे ने विचित्र देवमूर्तियों को हटाया। उसने यहोवा के मन्दिर से देवमूर्ति को बाहर किया। उसने उन सभी वेदियों को हटाया जिन्हें उसने मन्दिर की पहाड़ी पर और यरूशलेम में बनाया था। मनश्शे ने उन सभी वेदियों को यरूशलेम नगर से बाहर फेंका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने प्रभु के भवन में प्रतिष्‍ठित विदेशी देवी-देवताओं की मूर्तियां हटा दीं। यरूशलेम में स्‍थान-स्‍थान पर तथा जिस पहाड़ पर प्रभु का भवन स्‍थित है, उस पर उसने वेदियाँ बनाई थीं। उसने इन सब वेदियों को तोड़ दिया, और उनके टुकड़ों को यरूशलेम नगर के बाहर फेंक दिया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने पराये देवताओं को और यहोवा के भवन में की मूर्त्ति को, और जितनी वेदियां उस ने यहोवा के भवन के पर्वत पर, और यरूशलेम में बनवाई थीं, उन सब को दूर करके नगर से बाहर फेंकवा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने पराये देवताओं को और यहोवा के भवन में की मूर्ति को, और जितनी वेदियाँ उसने यहोवा के भवन के पर्वत पर, और यरूशलेम में बनवाई थीं, उन सब को दूर करके नगर से बाहर फेंकवा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के भवन से उसने वह मूर्ति और पराए देवता हटा दिए. साथ ही वे सारी वेदियां भी, जो उसने याहवेह के भवन के पर्वत पर और येरूशलेम में बनाई गई थी. इन्हें उसने नगर के बाहर फेंक दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने पराए देवताओं को और यहोवा के भवन में की मूर्ति को, और जितनी वेदियाँ उसने यहोवा के भवन के पर्वत पर, और यरूशलेम में बनवाई थीं, उन सब को दूर करके नगर से बाहर फेंकवा दिया।